हनुमान जयंती 2026 पर क्या करें और क्या न करें? जानें बजरंग बली की पूजा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी

Hanuman Jayanti Par Kya Kare Kya Nahi
Hanuman Jayanti Par Kya Kare Kya Nahi: हिंदू धर्म में चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है। इसी दिन संकटमोचन बजरंगबली का जन्म हुआ था। वर्ष 2026 में चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती का यह पावन पर्व गुरुवार, 02 अप्रैल को मनाया जाएगा। हनुमान जी को इस युग का जाग्रत देवता माना जाता है। कहते हैं कि उनकी पूजा करने से शनि और मंगल ग्रह के दोष दूर होते हैं। जो लोग हनुमान जी की भक्ति करते हैं, उनका डर खत्म हो जाता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और दुश्मनों पर विजय मिलती है।
इस दिन पर भक्तजन मंदिरों में जाकर पवनपुत्र के दर्शन करते हैं, सुंदरकांड का पाठ करते हैं और विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं। ऐसे में पूजन के समय कुछ नियमों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। आपकी छोटी सी गलती भी आपके पूजन का फल कम कर सकती है।

Hanuman Jayanti Par Kya Kare Kya Nahi: हनुमान जयंती पर क्या करें?

Hanuman Jayanti Par Kya Kare Kya Nahi
Hanuman Jayanti Par Kya Kare Kya Nahi (Source:Social Media)
  • काल स्नान के बाद लाल या पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूरे दिन ब्रह्मचर्य का संकल्प लें।
  • यदि आप उपवास रख रहे हैं, तो सुबह हाथ में जल लेकर हनुमान जी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
  • बजरंगबली को रोट, लड्डू (बूंदी या बेसन), केला, गुड़ और भुने हुए चने का भोग लगाएं। उन्हें मीठा पान अर्पित करना भी बहुत शुभ होता है।
  • हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल (चोला) अर्पित करना चाहिए, क्योंकि उन्हें सिंदूर अत्यंत प्रिय है।
  • महिलाएं हनुमान जी को वस्त्र, जनेऊ या चोला अर्पित करने के लिए परिवार के किसी पुरुष सदस्य की सहायता ले सकती हैं।
  • इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। संभव हो तो तुलसी के 108 पत्तों पर ‘राम’ नाम लिखकर उनकी माला प्रभु को अर्पित करें।

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या न करें?

Hanuman Jayanti 2026
Hanuman Jayanti 2026 (Source:Social Media)
  • हनुमान जयंती पर यदि आप व्रत रख रहे हैं, तो उस दिन नमक का सेवन बिल्कुल न करें।
  • हनुमान जी की पूजा में भूलकर भी पंचामृत का प्रयोग न करें, क्योंकि यह वर्जित माना जाता है।
  • भगवान को अर्पित किए जाने वाले पान में चूने का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
  • पूजा के समय काले या सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचें।
  • इस दिन तामसिक भोजन (प्याज, लहसुन, मांस) और मदिरा से पूरी तरह दूर रहें।
  • हनुमान जी परम ब्रह्मचारी हैं, इसलिए महिलाओं को उनकी मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  • हनुमान जयंती पर क्रोध और अपशब्दों का प्रयोग न करें। शांति और संयम बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगाएं इन 5 चीजों का प्रिय भोग, दूर होंगे सारे संकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।