पानी को लेकर आप विधायकों का हरियाणा भवन पर प्रदर्शन

Summary :

NULL

नई दिल्ली : गर्मियों के आते ही दिल्ली में जलसंकट बढ़ने लगा है। इसके परिणाम का अंदाजा शायद दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को भी है। इसी के चलते आप के विधायकों ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस बारे में विधायक संजीव झा ने कहा कि हरियाणा की तरफ से दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दिया जा रहा है, जो समझौता दिल्ली और हरियाणा के बीच पानी को लेकर है उसका पालन हरियाणा सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है। यमुना के पानी को लेकर हरियाणा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन भी नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला राजनीति से प्रेरित लगता है और भाजपा सरकार जानबूझकर दिल्ली की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

आप विधायक मदन लाल ने कहा कि अभी गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और दिल्ली में पानी की डिमांड पहले के मुकाबले बढ़ने वाली है लेकिन हरियाणा की सरकार राजनीति से प्रेरित होकर दिल्लीवालों को परेशान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को वोट नहीं दिया इसीलिए जनता से हार का बदला लिया जा रहा है जो बेहद ही निंदनीय है। इस प्रदर्शन में आप की महिला विधायक भी शामिल रहीं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team