Anti Covid Vaccination : 100% टीकाकरण के साथ गुरुग्राम ने मारी बाज़ी

Summary :

हरियाणा के गुरुग्राम में 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। जिले के सभी लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज़ दी जा चुकी हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम में 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। जिले के सभी लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज़ दी जा चुकी हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम हरियाणा का पहला ऐसा जिला बन गया है, जिसने 100 फीसदी का आंकड़ा छू लिया है। गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
डिप्टी कमिश्नर ने ट्वीट करते हुए लिखा, गुरुग्राम ने अपने 100% नागरिकों को कोरोना वायरस के खिलाफ टीके की दोनों खुराक दे दी हैं। गुरुग्राम इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने वाला हरियाणा का पहला जिला है। 128% नागरिकों को पहली और 100% को दूसरी खुराक भी मिली। गुरुग्राम के नागरिकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद।


पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम की तारीफ की थी। सीएम ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा है कि गुरुग्राम ने कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने में मारी बाजी। पात्र आबादी को 100% टीकाकरण करने वाला हरियाणा व NCR का पहला जिला बना।


गुरुग्राम के स्वास्थ्य विभाग ने भी मंगलवार को दावा किया कि जिले में सभी पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। हरियाणा के अलावा पूरे देश में टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम नंबर-1 है। यहां टीकाकरण का औसत राष्ट्रीय औसत से दुगना है।

Desk Team