मानेसर : मानेसर स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा गारड (एनएसजी) के कैंपस में ऑल इंडिया पुलिस कमांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जम्मू-कश्मीर के लिए पुलिस को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। कड़े प्रशिक्षण से सेना को परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रशिक्षण का नमूना शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित मानेसर एनएसजी कैंप में देश के 18 राज्यों की पुलिस व अर्धसैनिक बलों के बीच प्रस्तुत किया गया। शनिवार को मानेसर एनएसजी कैंप आए सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने कहा कि अब केवल देश की सीमा और वहां के आसपास के क्षेत्रों में ही खतरा नहीं है। बल्कि देश के भीतर भी आतंक का खतरा है। देश की सीमा की सुरक्षा सेना कर रही है। देश के अंदर पुलिस व जवानों को हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है।
जवानों पर पूरा भारत गर्व करता है, पूरा देश आप सभी को आशा और विश्वास से देखता है। सेना प्रमुख एनएसजी कैंप में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस कमांडो प्रतियोगिता के शुभारंम्भ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में दुश्मन का हराया है, लेकिन शत्रुओं ने अपनी कार्यशैली में बदलाव किया है। हमें भी अपनी कार्यशैली बदलने की जरूरत है। देश की आंतरिक सुरक्षा की जि मेवारी पुलिस व अर्धसैनिक बलों पर है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस जवानो ने मोटर साइकिल शो के जरिये अपनी कार्यकुशलता के साथ हर स्थिति में निपटने का नमूना भी सेना प्रमुख के सामाने दिखाया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेना प्रमुख के सामने एनएसजी के कमांडो ने अपने अदमय साहस और वीरता का परिचय देते हुए करतब दिखाए। हवा से पैराग्लाइडिंग करते हुए नीचे उतरे और आतंकियों पर टूट पड़े। हेलीकॉप्टर से उतरकर आतंकी मोर्चा संभाला। एनएसजी के महानिदेशक सुधीर प्रताप सिंह ने कहा कि बढ़ते खतरे को देखते हुए एनएसजी को और सशक्त किया जा रहा है। आज एनएसजी के 16 टास्क फोर्स विमान द्वारा तुरंत प्रस्थान करने को तैयार है। अत्याधुनिक हथियार से लैस हैं। एनएसजी में विदेशों से लोग सुरक्षा के बारे में तकनीक सीखने आ रहे हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– संदीप यादव


Download Android App
Download iOS App



