पिपली : दिल्ली के तुगलकाबाद में 510 साल पुराने श्री गुरु रविदास मंदिर को गिराने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रविदासिया समाज के लोगों को समर्थन देने के लिए पूर्व मंत्री मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा देर सायं बुधवार को अंबेडकर चौक के समीप धरना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने धरने पर बैठे समाज के लोगों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर उनके साथ हैं। जब भी वे उन्हें समर्थन के लिए बुलाएंगे, वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने मंदिर गिराये जाने की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा करना समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है।
केंद्र सरकार को तुरंत इस दिशा में कोई ठोस निर्णय लेकर रविदासिया समाज के लोगों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत महात्माओं ने भी देश को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया।


Download Android App
Download iOS App



