बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का शनिवार को कुंडली बार्डर पर आज पार्टी नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, राई के विधायक मोहन लाल, गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी और सोनीपत जिला परिषद चेयरमैन मीना नरवाल,भी मौजूद थे।
अपराहन करीब ढाई बजे जैसे ही श्री नड्डा का काफिला दिल्ली-हरियाणा की कुंडली सीमा पर पहुंचा तो वहां मौजूदा उक्त नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
श्री नड्डा ने इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।


Download Android App
Download iOS App



