Chandigarh: अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई विषयों पर हुई चर्चा

Summary :

Chandigarh: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने कहा कि 3 और 4 तारीख को हरियाणा के गुरुग्राम में विधानसभा द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। विधानसभा को जो जिम्मेदारी मिली वो सफलता पूर्वक पूरी की, ये सम्मेलन करवाना हरियाणा के लिए ऐतिहासिक था जिसमें 450 डेलीगेट्स पूरे देश से इस सम्मेलन में शामिल हुए थे। साथ ही 55 विधायक और लगभग 10 सांसदों ने हिस्सा लिया था और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत कई मंत्री इसमें शामिल रहे। किस विषय पर हुई चर्चा छोटी विधाई संस्थाओं को कैसे काम करना…

Chandigarh: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने कहा कि 3 और 4 तारीख को हरियाणा के गुरुग्राम में विधानसभा द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। विधानसभा को जो जिम्मेदारी मिली वो सफलता पूर्वक पूरी की, ये सम्मेलन करवाना हरियाणा के लिए ऐतिहासिक था जिसमें 450 डेलीगेट्स पूरे देश से इस सम्मेलन में शामिल हुए थे। साथ ही 55 विधायक और लगभग 10 सांसदों ने हिस्सा लिया था और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत कई मंत्री इसमें शामिल रहे।

किस विषय पर हुई चर्चा

छोटी विधाई संस्थाओं को कैसे काम करना चाहिए इसको लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का मार्गदर्शन लोगो को मिला। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय समेत कई लोग इस सम्मेलन में शामिल हुए। PM मोदी के ये विजन है कि 2047 तक हमारा लोकतंत्र मजबूत हो और हमारी विधायिकाएं मजबूत होगी और
AI बेस्ड टेक्नोलॉजी से एक प्लेटफार्म को बनाया जा रहा है।

चर्चाओं से निकलेगा हल

पहले गांव की पंचायत बड़े बड़े मसलों को चर्चा करके हाल करते थे। तो जितनी ज्यादा चर्चा होती है उतना जल्दी मसलों का हल मिलता है। महिलाओं की आमदन बढ़ने से परिवार की आमदन बढ़ती है। आने वाले समय में महिलाओं और युवाओं के लिए सम्मेलन किए जाएंगे। इस सम्मेलन में हर राज्यों में अपनाई जा रही प्रैक्टिस को लेकर भी चर्चा कि जाएगी साथ ही कई विषयों को लेकर चर्चा हुई है। जितने लोग इस सम्मेलन में आए वो लोग वापस जाकर अपने राज्यों में इन प्रैक्टिस का इस्तेमाल करेंगे

आगे भी होंगे सम्मेलन

सम्मेलन में हरियाणा की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दर्शाई गई जिसको सभी ने सराहा। सभी आए हुए लोगों को धार्मिक ग्रंथ गीता दी गई। इस दौरान कुछ अच्छे सुझाव भी आए। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने इस सम्मेलन के अच्छे इंतेज़ाम के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया और 90 नोडल अधिकारियों को ये जिम्मेदारियों सौंपी गई थी और उनको काफी अच्छा काम किया आगे आने वाले समय में विधायिका को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम ओर सम्मेलन होते रहेंगे।

ALSO READ:‘डंकी रूट’ मानव तस्करी मामले में ED ने पंजाब, हरियाणा में 11 जगहों पर छापा मारा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।