नरवाना : तामै 7 मार्च नै दिल्ली ठोक दियो, बाकि क्लेश मै काट दूगा। नरवाना के लोगों ने 7 मार्च की दिल्ली रैली में अह्म भूमिका निभानी है। उक्त कथन इनैलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहे। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पैराल पर आए हुए है और टोहाना होते हुए नरवाना में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि आज जो हालत देश की है उससे आप भली भांति परिचित है। कोई भी व्यापारी, किसान, मजदूर, दूकानदार, उद्योगपति व कर्मचारी सहित सभी वर्ग भाजपा सरकार से दूखी है और दूखी लोगों को नरवाना के लोग ही हौसला देते है।
उन्होने कहा कि नरवाना के लोगों की ताकत से ही देश की राजनिति में बदलाव आता है। चाहे 1977 का बदलाव हो या 1989 का बदलाव जब दिल्ली के रामलीला मैदान में बैठने की जगह भी नही थी। उन्होने कहा कि आज भी देश की हालत खराब है और नरवाना के लोगों पर ही देश की निगाहें टिकी हुई है। इसलिए 7 मार्च को सभी जरूरी काम छोड़कर बच्चों व महिलाओं सहित रामलीला मैदान में पहुंचें। इनैलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने इस दौरान दावा किया कि हरियाणा में निश्चित तौर पर इनैलो सरक ार ही बनेगी। लेकिन राष्ट्र के उज्जवल भविष्य ने दिल्ली मेें अपनी शक्ति का प्रदर्शन करके केन्द्र सरकार को खत्म करना है।
उन्होने कहा कि छुटिट्यों का ज्यादा से ज्यादा सदूपयोग कर सकू इसके लिए लंबा सफर करना है। गौरतलब है कि 7 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर इनेलो की किसान अधिकार रैली होने जा रही है। जिसमें पूरे प्रदेश समेत अन्य राज्यों से किसान अपने हकों की हूंकार भरेगें। इस मौके पर सांसद चरणसिंह रोडी, हल्का विधायक पिरथी नम्बर दार, हलका प्रधान सुदेश चौपड़ा, भगवानदास, बिट्टू नैन, नंदलाल शर्मा, दिनेश शर्मा सहित कार्यकर्ता मोजूद थे।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– बिन्टू श्योराण/ वरूण गुरूसर


Download Android App
Download iOS App



