हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध राजनीतिक दलों द्वारा समर्थित है और इनका लिंक खालिस्तान से भी है। उन्होंने मीडिया को बताया, राज्य को राष्ट्रीय राजधानी में और आसपास चल रहे किसानों के विरोध में खालिस्तान समर्थक नारे लगाने वाले कुछ अवांछित तत्वों के इनपुट मिले हैं।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इसकी ‘ठोस’ जानकारी मिलने के बाद पूरा विवरण शेयर करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे पास इनपुट है कि कुछ अवांछित तत्व इस भीड़ के अंदर आए हुए हैं। हमारे पास इसकी रिपोर्ट है। अभी इसका खुलासा करना ठीक नहीं है। उन्होंने सीधे नारे लगाए हैं। जो ऑडियो और वीडियो सामने आए हैं, उनमें इंदिरा गांधी को लेकर साफ नारे लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि जब इंदिरा के साथ ये कर दिया तो मोदी क्या चीज है।
एक दिन पहले, खट्टर ने किसानों से अपनी मांगों के बारे में सीधे केंद्र से बात करने की अपील की। खट्टर ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, केंद्र सरकार हमेशा बातचीत के लिए तैयार है। खट्टर ने किसानों को यह भी कहा कि चलती रोड पर समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि बात से समाधान निकलेगा।


Download Android App
Download iOS App



