रोहतक : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा संगठन बहुत मजबूत है तथा कोई अन्य राजनीतिक दल संगठनात्मक तौर पर भाजपा के मुकाबले में नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता एक दूसरे को कोसते रहते है और अपना समय व्यर्थ गवां दिया। साथ ही प्रदेश के अन्य विपक्षी दल भी पटरी से उतर चुके हैं तथा अपना अस्तित्व बचाने में जुटे हैं।
मुख्यमंत्री शनिवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लगभग हरियाणा में 33 लाख कार्यकर्ता 20 हजार सक्रिय पदाधिकारी हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की संगठनात्मक मशीनरी तैयार है तथा हर एक मतदाता तक पहुंचना पार्टी का लक्ष्य है। पार्टी ने प्रत्येक को निमंत्रण दिया है सामुदायिक विकास में भागीदारी करे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्ताओं को सरलता से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना होगा तथा जनमत-वोटमत का सम्मान करना होगा।
पन्ना प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता का यह महत्वपूर्ण दायित्व है कि वे सरकार के पक्ष में कार्य करे और सरकार की योजनाओं के बल पर आमजन में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएं। उन्होंने लोकसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर मतदाता का यह विचार था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट देने जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे ऐसा वातावरण तैयार करें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक पूर्व सरकारों में परम्परा रही है कि वर्ग विशेष के लिए योजना बनाती आई है, लेकिन भाजपा ने आमजन को सम्रद्ध बनाने के लिए योजना बना कर काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता, सुशासन, तबादला नीति, योग्य युवाओं को रोजगार, पंचायत-पालिका साक्षर, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वतंत्रता सेनानी, लोकतंत्र सेनानी समेत कितने ही ऐसे प्रयास रहे हैं, जिन्होंने जनता को महसूस कराया है कि अब न्याय हो रहा है।
प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओ पर भी विपक्ष प्रश्न चिन्ह नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि छह जुलाई से छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू होगा, जोकि जिला से होते हुए मण्डल तक जाएगा। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित सांसद शीघ्र ही गांव-गांव जाकर अपने धन्यवादी दौरे पूरे करेंगे और प्रदेश सरकार का अगले पांच साल का विजन जनता के समक्ष स्पष्ट करेगे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर्र, रतनलाल कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा संगठन मंत्री सुरेश भट्ट प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
– मनमोहन कथूरिया


Download Android App
Download iOS App



