Haryana Lok Sabha Seat: हरियाणा में मिलकर सरकार चला रहे भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गया है।
Highlights:
- जेपी नड्डा से मिले दुष्यंत चौटाला
- हरियाणा में गठबंधन को लेकर बातचीत
- लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई
लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच राज्य में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई है।
‘भाजपा हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी को एक सीट दे सकती’
सूत्रों के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला अपनी पार्टी के लिए हरियाणा की 10 में से 2 लोकसभा सीटों की मांग कर रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बताया जा रहा है गठबंधन धर्म निभाते हुए भाजपा हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी को एक सीट दे सकती है।


Download Android App
Download iOS App



