फरीदाबाद-पलवल लोकसभा क्षेत्र से ही लडूंगा चुनाव : अवतार भड़ाना

Summary :

भाजपा विधायक और पूर्व लोकसभा सांसद अवतार भड़ाना ने सोमवार को अपने समर्थकों के बीच फरीदाबाद-पलवल से लोकसभा चुनाव लडऩे की घोषणा की।

पलवल : यूपी के मीरापुर से भाजपा विधायक और पूर्व लोकसभा सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने सोमवार को अपने समर्थकों के बीच फरीदाबाद-पलवल से लोकसभा चुनाव लडऩे की घोषणा की और राजस्थान के दौंसा चुनाव का उदाहरण देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर निशाना साधते हुए कहा कि 1989 में जब वह चौधरी देवीलाल और अटलजी के आर्शीवाद से चुनाव लडऩे गए तो वहां के बहुत बड़े केंद्रीय मंत्री मैदान छोड़कर भाग गए थे ऐसा ही भाजपा के आर्शीवाद से फरीदाबाद में होने वाला है जब अवतार भड़ाना फरीदाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे तो यहां के बड़े नेता केंद्रीय राज्यमंत्री मैदान छोड़कर भाग जाएंगे इसी लिए वो पलवल की जनता और पंचवटी मंदिर के महंत का आर्शीवाद लेने आए हैं।

पलवल की जनता से फरीदाबाद लोकसभा चुनाव लडऩे का आर्शीवाद लेने पहुंचे यूपी के मीरापुर से भाजपा विधायक अवतार भड़ाना का पलवल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर यूपी के भाजपा विधायक और फरीदाबाद के पूर्व लोकसभा सांसद अवतार सिंह भडऩा ने अपने समर्थकों के साथ प्रैसवार्ता करते हुए कहा कि फरीदाबाद-पलवल की 36 बिरादरी से बहुत प्यार है जनता का सदैव उन्हे स्नेह मिलता रहा है। इसी बदौलत आज मुझे पंचवटी मंदिर के दंगल में क्षेत्र की जनता द्वारा मुख्य अतिथि बुलाया गया है वहीं पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का खूब आर्शीवाद भी उन्हे ‌मिल रहा है क्योंकी अमित शाह बखुबी जानते हैं कि अवतार सिंह भड़ाना का स्तर विधायक बनने का नहीं है पार्टी के हित को देखते हुए उन्होने मुझे यूपी के मीरापुर से विधानसभा चुनाव लड़वाया था क्योंकी वहां के नेताओं ने अमितशाह से कहा था कि अवतार सिंह भड़ाना खुद तो चुनाव जीतेंगे ही साथ ही कई सीटों पर भी जीत का असर पड़ेगा और वो मीरापुर से विधायक बनें। उन्होने कहा था कि आपका कद एक विधायक का नहीं है लेकिन पार्टी हित में ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं।

उन्होने कहा कि चौधरी देवीलाल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उनकी काबिलियत को पहचानते हुए उन्हे राजस्थान के दौंसा से एक बड़े केंद्रीय नेता राजेश पायलेट के सामने चुनाव लडऩे का मौका दिया था और जब वे दौसा चुनाव लडऩे के लिए पहुंचे तो वो बड़े नेता दौसा से पर्चा भरने के बाद भी चुनावी मैदान छोड़कर भाग गए थे और वो भरतपुर में जाकर भी चुनाव हारे उन्होने कहा कि जब फरीदाबाद लोकसभा से चुनाव लडऩे के लिए पार्टी का आर्शीवाद उन्हे मिल जाएगा तो यहां के एक बड़े केंद्रीय राज्यमंत्री भी पर्चा नहीं भरेंगे और मैदान छोड़कर भाग जाएंगे। उन्होने कहा कि इसी लिए आज वो पलवल के एतिहासिक पंचवटी मंदिर पर मंहत जी और पलवल की जनता से आर्शीवाद लेने आए हैं जब यहां कि जनता उन्हे मंदिर पर दंगल में हाथ खड़े करके फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए कहेगी तो वो भी उन्हे भरोषा देते हैं कि वो फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे क्योकी जनता जनार्दन ही भगवान का रूप होती है।

उन्होने कहा कि पलवल क्षेत्र की जनता से वह वायदा करके गए थे कि यहां नहरो में हर टेल तक पानी पहुंचाया जाए जिस पर उन्होंने यूपी में सिंचाई विभाग से बात की है अब पलवल जिले के हर टेल तक जल्द ही पानी पहुंचेगा। वहीं उन्होंने कहा कि पलवल जिले के युवाओं को यूपी में नौकरी मिले इसके लिए भी उन्होंने सीएम योगी से बात की है कि बाहरी राज्यों के पांच प्रतिशत कोटे से पलवल जिले व बृज क्षेत्र के लोगों को नौकरी दी जाएंगी। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता किशन ठाकुर भी मुख्यरूप से मौजूद थे।

– देशपाल, भगत सिंह , ओमप्रकाश

Desk Team