Haryana Police : हरियाणा के झज्जर में सरकारी पोर्टल पर फैमिली आईडी के साथ छेड़छाड़ मामले का खुलासा हो गया है। मामले में एडीसी विभाग के क्रीट विभाग के तीन कर्मियों की गिरफ्तारी हुई है। खास बात है कि घटना को अंजाम देने वाली तीन सदस्यीय टीम का सरगना विभाग का ही कार्यालय हेड योगेश निकला। योगेश ने 11 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि विभाग की फैमिली आईडी पोर्टल पर छेड़छाड़ हो रही। कुछ लोग पोर्टल को हैक कर निजी स्वार्थ के लिए विभाग की इस पोर्टल आईडी का इस्तेमाल कर रहे है।
साइबर सेल से सुलझाई गुत्थी
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले को जिले की साइबर सैल को सौंपा। पुलिस की साइबर सेल ने छानबीन की। जब सभी टेक्निकल एवीडैंस साइबर सेल को मिली और शक की सूई शिकायतकर्ता योगेश पर घूमने लगी। उसके बाद पुलिस ने योगेश को काबू किया।
विभाग को जोनल हेड और ऑपरेटर भी शामिल
पुलिस की गिरफ्त में आते योगेश ने गुनाह कबूल लिया। उसके साथ इस घटनाक्रम में विभाग का जोनल हेड अमित कुमार और ऑपरेटर विकास भी शामिल है। पुलिस ने इनको भी पकड़ लिया है। सबसे पहले पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल बरामद किए। पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसीपी धर्मबीर ने अपने कार्यालय में मीडिया के सामने दी।
तीन दिनों के रिमांड पर लिया: एसीपी
एसीपी धर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिनों के रिमांड पर लिया है। अब तक टेक्निकल एवीडेंस सामने आई है, उससे साफ होता है कि तीनों आरोपी घटना को अंजाम देने में संलिप्त थे और किसी को शक न हो, इसके लिए मुख्य आरोपी योगेश ने अपने बचाव में पुलिस को मामले की शिकायत की थी।


Download Android App
Download iOS App



