गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दमकल विभाग के एक अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा, “उक्त घटना सुबह करीब आठ बजे सेक्टर-सात आईएमटी मानेसर में हुई थी। दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था और करीब दो घंटे के बाद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया।”
अधिकारियों ने बताया कि दिवाली पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पटाखे फोड़ने के कारण सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों से आग लगने की कम से कम 20 घटनाएं हुईं।


Download Android App
Download iOS App



