करनाल : करनाल के रामनगर क्षेत्र स्थित काछवा रोड़ के पीछे एक सोफा फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों ने पास में फैक्ट्री और ऊपर बने मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि ऊपर की मंजिल मे रहने वाला परिवार आग में फंस गया। कुछ लोगों ने नीचे कुद कर जान बचाई। मां और दो बेटी आग में फंस गए। जब तक उन्हें आग से निकाला जाता तब तक वह बुरी तरह जल चुके थे। बाद में उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां बुरी तरह झुलस चुके महिला और उसकी दो बेटियों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आग पर काबू पाने में तीन दमकल की गाडिय़ो को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एफ.एस.एल की टीम मौके पर पहुंची हुई थी। एस.एच.ओ मोहन लाल ने बताया कि अभी जांच जारी है। बाद में पता चलेगा कि यहां किन कारणों से आग लगी। इस घटना के बाद आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फैली हुई थी। गुरूवार को सुबह सबकुछ सामान्य था। रामनगर में डी.ए.वी स्कूल के पास बनी सोफा फैक्ट्री में ताला लटका हुआ था। तभी शोर्टसर्किट से चिंगारी उठी और उसमें फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील पदार्थों को अपनी चपेट में ले लिया। यहां से गुजर रहें लोंगो ने जब यह देखा तो शोर मचाया। दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल की गाडिय़ां तत्काल मौके पर पहुंच गई। धुंआ और आग देखकर फैक्ट्री के ऊपर रह रहे किराएदार राजकुमार के परिवार से दो लोगों ने कुद कर जान बचाई। लेकिन राजकुमार की पत्नी पूजा और उसकी दो बेटियां परी और सुहाना नही निकल पाई।
वहां पूजा और उसकी दो और पांच साल की बेटी सो रहे थे। वहां लोगों ने दीवार तोडकर तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यदि आस-पास रह रहे लोग यदि सावधानी और सर्तकता बरततें तो लोग पहले भी इकट्ठे हो सकते थे। झुलसे हुए मां-बेटियों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। यह मकान मनी किरयाणा वाले राकेश का बताया जा रहा है। जिसने अपने मकान का निचला हिस्सा सोफा फैक्ट्री और ऊपर वाला हिस्सा किराएदारों को दे रखा था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



