इनेलो चीफ और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। जहाँ उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी उन्हें टिकट देगी तो वह 2024 में होने वाला राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने गुरुवार (20 जुलाई) को कहा, ‘कौन चुनाव नहीं लड़ना चाहता? अगर मेरी पार्टी टिकट देगी तो मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा।

‘किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना है, यह मेरा काम नहीं है- ओपी चौटाला
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जींद के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना पसंद करेंगे, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में उनके पोते और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कर रहे हैं तो 88 वर्षीय ओमप्रकाश चौटाला ने कहा, ‘किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना है, यह मेरा काम नहीं है। मेरी पार्टी तय करेगी कि किसे कहां से चुनाव लड़ना चाहिए।’ वाजपेयी को बिना शर्त समर्थन दिया’दुष्यंत चौटाला के पिता अजय सिंह चौटाला वर्तमान में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रमुख हैं, जिसे उन्होंने इनेलो से अलग होने के बाद बनाया था।
शिक्षक भर्ती घोटाले में चौटाला को सुनाई गई थी सजा
जेजेपी हरियाणा में बीजेपी के साथ गठबंधन में है। ओमप्रकाश चौटाला को शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी और सजा पूरी करने के बाद वह लगभग दो साल पहले जेल से रिहा हुए थे।मौजूदा कानून के अनुसार, वह रिहाई की तारीख से छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते।इनेलो प्रमुख के छोटे बेटे और पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने पहले कहा था कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री की सजा के मद्देनजर कोई कानूनी बाधा नहीं हुई, तो ओमप्रकाश चौटाला उचाना कलां से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि इनेलो भविष्य में किन दलों के साथ गठबंधन कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘हमने अतीत में कई दलों के साथ गठबंधन किया है।
विपक्ष के मोर्चे ‘INDIA’ पर इनेलो प्रमुख ये बोले
विपक्ष के मोर्चे ‘INDIA’ पर इनेलो प्रमुख ने कहा कि सभी दलों को उस समूह में शामिल होना चाहिए जो बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार का मुकाबला करेगा। उन्होंने कहा, ‘परिवर्तन निश्चित रूप से आएगा और परिस्थितियां बदलेंगी।इस सरकार के कुशासन का अंत होगा और एक अच्छी सरकार बनेगी।


Download Android App
Download iOS App



