गुरुग्राम/फरीदाबाद : कुख्यात गैंगस्टर कौशल पालम एयरपोर्ट से 14 लाख रुपए के साथ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। उसके पास से स्पेन का पासपोर्ट भी मिला है। इससे साफ है कि वह स्पेन भागने की तैयारी में था। यह पुलिस की बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। बता दें कि पूरे हरियाणा ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों में हत्या, लूट, रंगदारी या फिर फिरौती का मामला हो हर क्राइम की सुई कुख्यात गैंगस्टर कौशल तक पहुंच ही जा रही थी।
इतना ही नहीं गुरुग्राम पुलिस ने उसके खिलाफ ऑपरेशन क्लीन अप चला रखा था। इस समय हरियाणा का सबसे कुख्यात गैंगस्टर के रूप में इसकी गिनती हो रही है। एसटीएफ के टॉप 10 गैंगस्टर की सूची में भी उसका नाम सबसे ऊपर है। ऐसे में यह गिरफ्तारी पुलिस को बड़ी राहत दे रही है। कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के बाद फरीदाबाद व गुरुग्राम में कई कारोबारियों से रंगदारी मांगी गई थी। इससे पुलिस की किरकिरी हो रही थी।
इससे बचने के लिए एसटीएफ, गुरुग्राम व फरीदाबाद पुलिस कौशल की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गैंगस्टर कौशल को गुरुग्राम कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए उसे 2 सितंबर तक के लिए रिमांड पर लिया गया है। उसके लिए वसूली करने वाले गुर्गों को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने 7 टीमें गठित कर दी। अब गुरुग्राम एवं फरीदाबाद में एक साथ छापेमारी चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



