हरियाणा सरकार ने राज्य के अलग-अलग स्थानों पर खुले में नमाज़ अदा करने पर रोक लगाई है। इस प्रतिबंध के बीच गुरुग्राम में सिख समुदाय ने नमाज के लिए गुरूद्वारे का दरवाजा खोल दिया है। सदर बाज़ार गुरुद्वारा समिति ने गुरूद्वारे के अंदर नमाजियों से नमाज पढ़ने की पेशकश की है।
गुरूग्राम में खुले में नमाज़ अदा करने के विवाद पर सदर बाज़ार गुरुद्वारा समिति ने मुस्लिम समुदाय को गुरुद्वारे में नमाज़ अदा करने की अनुमति दी। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष शेरदिल सिंह सिद्धू ने बताया, “गुरुद्वारे में नमाज़ अदा करने की व्यवस्था की है। कोई भी यहां आकर नमाज़ अदा कर सकता है।”

शेरदिल सिद्धू ने कहा कि, यह ‘गुरु घर’ है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी समुदायों के लिए खुला है। यहां कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। जुम्मे की नमाज अदा करने के इच्छुक मुस्लिम भाइयों के लिए अब बेसमेंट खुला है। हिंदू-मुस्लिम के रिश्तों की बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि, गुरुनानक के साथ भी एक मुसलमान भाई रहते थे। मुसलमान भाइयों ने भी देश के लिए अपनी जान दी है।
गौरतलब है कि पिछले कई शुक्रवार से नमाज वाली जगहों पर हिंदू संघठन विरोध कर रहे है और नमाज वाली जगह पर पूजा या आरती करना शुरू कर देते है। वहीं कई जगहों पर गोबर के उपले लगाए गए है। गुरूग्राम प्रशासन ने दो साल हिंदू और मुस्लिम संगठनों को बैठाकर नमाज पढ़ने के लिए 37 जगह जी थीं जिसका बाद में विरोध कर 20 जगह कर दी थी।


Download Android App
Download iOS App



