Haryana: नूंह हिंसा के दो दिन बाद हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल की इस मामले पर प्रतिक्रया सामने आई।उन्होंने बुधवार को कहा कि नूंह में हिंसा की घटनाओं को लेकर अभी तक 41 fir दर्ज किए गए हैं। हिंसा में लिप्त 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्र ने नूंह हिंसा के बाद प्रदेश में उत्पन्न स्थिति पर काबू पाने के लिए 20 कंपनी अर्धसैनिक बलों की हरियाणा में तैनात किए हैं।
एफआईआर के बारे में अलग-अलग एसआईटी बनाया गया
आपको बता दें पीके अग्रवाल ने कहा कि एफआईआर के बारे में अलग-अलग एसआईटी बनाया गया है। अब नूंह में स्थिति अब समान्य हो रही है। हरियाणा पुलिस की साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर नजर रखा जा रहा है। हमारे कई अघिकारी मौके पर गस्त कर रहे है। बहुत जल्द से जल्द स्थिति समान्य हो जाएगा। आगे कोई भी घटना न हो इसके लिए हम लोग सचेत हैं। नूंह हिंसा की घटना में दो होमगार्ड के जवान शहीद हुए थे विभाग उन्हें सहायता दे रहा है।
हिंसक घटना को अंजाम देने वालों का नाम सामने आएगा
इसके साथ ही डीजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनू मानेसर का भी जिक्र किया है। मेवात के नूंह हिंसा को लेकर जो वीडियो वायरल हुए, उन्हें कलेक्ट किया जा रहा है। इन वीडियोज की जांच एसआईटी करेगी। वीडियो के जरिए जिस तरह से लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है, उस पर भी नजर रखी जा रही है। हालात, हरियाणा पुलिस के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ में जिन उपद्रवियों, षडयंत्रकारियों व हिंसक घटना को अंजाम देने वालों का नाम सामने आएगा, उनके खिलाफ तथ्यों के आधार पर नियामानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



