जींद : सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद रमेश कौशिक ने उनको लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा कि वे हर हालत में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे जो विरोधी लोग भ्रमाने का खेल रच रहे है, वे इस बात की गांठ बांध लें कि जनता के सहयोग से इस बार भी उनकी जीत सुनिश्चित है।
पिछले साढ़े चार सालों के दौरान उन्होंने सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में जो विकास की बिसात बिछाई है, उसके नतीजन इस संसदीय क्षेत्र की जनता निश्चित तौर पर उनका साथ देगी। जो लोग उनके चुनाव न लड़ने का मिथ्या प्रचार कर रहे है, वह विरोधियों की बौखलाहट है। सांसद रमेश कौशिक यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कौशिक ने कहा कि सोनीपत लोकसभा की जनता इस बात को भली-भांति जानती है कि पूर्व में रहे सांसदों को ढूंड़ना पड़ता था।
इस मौके पर रामफूल शर्मा, विष्णु शर्मा, सुरेश, धर्मवीर, राजेश गौतम, सुधीर, अनिल जैन आदि मौजूद थे। बता दें कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से मार्किटिंग बोर्ड की चेयरमैन कृष्णा गहलोत, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह और राजीव जैन के नाम भी सामने आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



