हरियाणा के गुरुग्राम में दो लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक इराकी दंपति से 15,000 अमेरिकी डॉलर लूट लिए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक, नदा अली सलमान की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक यह घटना रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे की है, जब वह और उनके पति अपने होटल से बाजार की ओर जा रहे थे।
नदा ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और उनके पति कुछ समय से एक होटल में रह रहे हैं, क्योंकि उनके पति की मेदांता अस्पताल में सर्जरी होनी है।पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, रविवार को एक कार में सवार दो लोगों ने दंपति को होटल के गेट पर रोका। एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दंपति से कहा कि वे मादक पदार्थ ले जा रहे हैं और उन्हें उनके सामान की तलाशी लेने की जरूरत है।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नदा के मुताबिक, उस आदमी ने उनके बैग की तलाशी ली और फिर उनके पति से कहा कि वह अपने जेब की तलाशी लेने दे। उनके पति की जेब में एक बटुआ था, जिसमें इलाज के लिए 15,000 अमेरिकी डॉलर थे।जब उसने उन दोनों लोगों को अपना बटुआ दिखाया, तो उन्होंने उसे सूंघा और कहा कि यह मादक पदार्थ है और वह नकदी लेकर भाग गए।दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 (चोरी), 420 (धोखाधड़ी), 34 (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।सदर थाने के प्रभारी वेद प्रकाश ने कहा, ‘‘हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



