जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए नाबालिग से गैंगरेप का मामला अभी लोगों के जहन से गया नही था कि ऐसा ही एक मामला हरियाणा से आया है। यहां यमुनानगर में 13 साल की लड़की से चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया फिर पीड़िता का सिर दीवार से लड़ाकर उसे मारने की कशिश की।
फिलहाल, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के सिर पर गंभीर चोट आई है। मामले को लेकर एसएचओ ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है । साथ ही आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
क्या है मामला
मामला यमुनानगर के जठलाना कस्बे का है। पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, वारदात के वक्त उसके माता-पिता घर में नहीं थे। सिर्फ उसके भाई-बहन थे, जे कि सो रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाश घर में घुसे और सो रही 13 साल की लड़की का अपहरण कर उसे एक मंदिर परिसर में ले गए। पीड़िता ने बताया कि मंदिर परिसर में 2 युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया, वहीं अन्य दो बदमाश ये सब होता देखते रहे।
वारदात के बाद जाते समय आरोपियों ने पीड़िता के सिर को दीवार पर जोर से पटका, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता को जब होश आया तो वह जैसे-तैसे कर अपने घर पहुंची और घरवालों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
मासूम से रेप पर अब होगी सजा-ए-मौत
परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़िता के एक रिश्तेदार का कहना है कि उनकी बच्ची अब तक सदमे में है और उसे इंसाफ चाहिए।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



