झज्जर: अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समीति के अध्यक्ष कमाडैंट हवासिंह सांगवान ने यशपाल को बहुत बडा ठग करार दिया है। सांगवान की माने तो मलिक ने आरक्षण की आड में अपना व्यवसाय चलाता है। मंगलवार को सांगवान झज्जर की छोटूराम धर्मशाला में कार्यकर्ताओ से मिलने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने पिछले दिनों हुए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे यशपाल मलिक को चोर की संज्ञा करार देते हुए कहा कि मलिक का उद्देश्य आरक्षण के पीछे केवल मात्र पैसा कमाना है। सांगवान ने कहा कि मलिक बड़ा ही शातिर इंसान है, उसे ठगी करने का बडा अनुभव है। अब वो हमारे प्रदेश के भोले-भाले लोगों को ठगने का प्रयास करने में लगे है। सांगवान ने मलिक का ठगी करने का तरीका भी बताते हुए कहा कि मलिक अब जिला कमेटियों से आहवान करेगा कि उसे कोचिंग सेंटर खोलना है। जिसके लिए फंड की आवश्यकता है।
कोचिंग सेंटर खोलने की बात कहकर 36 बिरादरी द्वारा एकत्रित किया गए चंदे को अब अपने अधीन करने में लगा है। सांगवान का कहना है कि वो यशपाल मलिक की रग-रग से वाकिफ है जिसकी वो पूरी जन्मकुडली जानते है। वहीं सांगवान ने सरकार द्वारा बनाए गए नए पिछड़े आयोग का समर्थन किया और सरकार से अगले सत्र में लागू करने की मांग की। इस मौके पर मलिक गुट के जाट आरक्षण संघर्ष समीति झज्जर के उपाध्यक्ष हवासिह दलाल ने भी मलिक पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। दलाल ने कहा कि झज्जर में एक करोड तैईस लाख रूपये का चंदा एकत्रित हुआ था। जिसको अब यशपाल मलिक मांग रहा है। इस बात का जब उन्होंने विरोध किया गया तो उसे पद से निष्कासित कर दिया गया। दलाल का कहना है कि किसी भी सूरत में झज्जर का पैसा यशपाल मलिक को नही दिया जाएगा।
– संजय भाटिया


Download Android App
Download iOS App



