रोहतक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा के रोहतक जिले में जाट समुदाय के प्रसिद्ध किसान नेता सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण किया। सर छोटूराम की 64 फुट की प्रतिमा दिल्ली से करीब 65 किलोमीटर दूर सांपला कस्बे में स्थापित की गई है। सर छोटूराम आजादी से पहले के एक जाने-माने नेता थे। समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शिरकत की।
पीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत की पहली लाभार्थी हरियाणा की बेटी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि छोटूराम जैसी महान शख्सियत को एक दिशा में सीमित नहीं रखना चाहिए। हमारी सरकार ऐसे शख्स का मान बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हमने एमएसपी बढ़ाने का काम किया है। धान, मक्के सूरजमुखी जैसी फसलों के लिए हमने एमएसपी दोगुना करने का काम किया। किसान इसे लेकर काफी समय से मांग कर रही थी।पीएम ने कहा कि किसानों को साहूकारों से कर्ज न लेना पड़ा इसके लिए हमने बैंक के दरवाजे खोलने काम किया हैं। किसानों के हक में हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। सोनीपात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री का शिलान्यास भी किया। यहां उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत हरियाणवी भाषा में की और कहा कि देश की सेवा में सबसे ज्यादा, देश की सुरक्षा में सबसे ज्यादा, खेल में देश का नाम रौशन करने वालों में सबसे ज्यादा हरियाणा की धरती को नमन करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि सर छोटूराम का किसान और देश में काफी अहम योगदान है। आज ही एक आधुनिक रेल कोच कारखाने का शिलान्यास भी हुआ है, इससे छोटूराम की आत्मा को कितनी खुशी मिल रही होगी। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपये के लागत से फैक्ट्री बनेगी। इससे हरियाणा के औद्योगिक विकास को नई बुलंदी मिलेगी। उन्होंने इतना ही नहीं हरियाणा के छोटे मोटे कारोबारियों और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे यहां के इंजीनियरिंग और टेक्नीशियन इससे विशेष योग्यता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा का कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां का कोई न कोई शख्स सेना से न जुड़ा हो।
ये काम सर छोटेराम की प्रेरणा की वजह से हो सका है। उन्होंने कहा कि छोटूराम की भव्य मूर्ति के अनावरण करने का सौभाग्य मिला। इसी महीने के आखिरी में हमें किसानों के मसीहा सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति के अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। दोनों महापुरुषों में समानता है कि दोनों नेता किसानों के हक में बहुत काम किया। हरियाणा के जाट नेता केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह और सर छोटूराम के पोते भी इस समारोह में मौजूद रहे। मोदी ने छोटूराम को समर्पित संग्रहालय का भी दौरा किया। इसमें किसान नेता से संबंधित तस्वीरों का संग्रह है और उनसे जुड़ी वस्तुएं रखी हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App





