हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोविड के सबसे ज्यादा मामले मुख्य रूप से दिल्ली की सीमा से लगे गुरुग्राम और फरीदाबाद में हैं।
खट्टर ने कहा कि हरियाणा कोविड के मामलों में वृद्धि होने पर किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार है । साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी अवसंरचना बेहतर हुई है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के साथ-साथ सरकार ने नये मेडिकल स्टाफ की भर्ती भी शुरू कर दी है।
खट्टर कोविड-19 हालात पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की ऑनलाइन बैठक में बोल रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



