गुरुग्राम में करणी सेना के कथित कार्यकर्ताओं ने एक स्कूल बस पर हमला के बाद आज में गुरुग्राम पुलिस ने सूरजपाल अम्मू को गिरफ्तार किया है। वही , हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने दावा किया कि फ़िल्म पद्मावत बुधवार की रात से हरियाणा के 9 जिलों के 33 सिनेमाघरों में चल रही है। इस दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म दिखाने पर कोई रोक टोक नहीं है।
आपको बता दे कि गुरुग्राम में करणी सेना के कथित कार्यकर्ताओं ने एक स्कूल बस पर हमला मामले में डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि इस घटना के बाद अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 8 प्रीवेंटिव गिरफ्तार किए गए हैं। कुल 31 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत‘ की रिलीज से एक दिन पहले भी करणी सेना का विरोध प्रदर्शन जारी है। हरियाणा में करणी सेना ने रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही आगजनी भी की। खबरों के मुताबिक , करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गुड़गांव में जीडी गोयनका स्कूल के एक बस पर भी हमला किया और हरियाणा रोडवेज के बस में आग को आग के हवाले कर दिया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



