गुरुग्राम: गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी और हमराज हनीप्रीत की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की धरपकड़ के लिए चार टीमें बनाई है। पुलिस को शक है कि हनीप्रीत गुरुग्राम में एम ब्लॉक में छिपी हो सकती है। बचने के लिए हनीप्रीत दो-तीन दिन से दिल्ली-एनसीआर में छिपी है।
देश से भागने की फिराक में है हनीप्रीत
सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत बचने के लिए इंटरनेट के जरिए कॉल करती है। हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को शक है कि हनीप्रीत देश से भागने की फिराक में है। हनीप्रीत पर राम रहीम को कोर्ट के फैसले के बाद भगाने की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस इसी सिलसिले में उससे पूछताछ करना चाहती है लेकिन हनीप्रीत का अभी कोई अता पता नहीं हैं।
गुरुग्राम में छिपी हो सकती है हनीप्रीत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शक है कि हनीप्रीत गुरुग्राम में छिपी हो सकती है। दो तीन दिन से वो दिल्ली-एनसीआर में छिपी हुई है। हनीप्रीत के साथ आदित्या इंसा भी है जिसका जिक्र हनीप्रीत की चिट्ठी में भी था।
सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत छिपने के लिए काले रंग की दिल्ली नंबर की लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल कर रही है और पुलिस के सर्विलांस बचने के लिए इंटरनेट कॉल करती है। इसलिए पुलिस ने हनीप्रीत के साथ राम रहीम के दो और करीबी आदित्य इंसा और पवन इंसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को शक है कि ये तीनों विदेश भाग सकते हैं।
लंदन भी भाग सकती है हनीप्रीत
हनीप्रीत लंदन भी जा सकती है। इसलिए दिल्ली व चंडीगढ़ समेत अन्य एयरपोर्ट अथॉरिटी से भी संपर्क किया जा रहा है। आइजी (कानून व्यवस्था) एएस चावला ने स्पष्ट किया कि फिलहाल हनीप्रीत के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया, लेकिन लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है। हनीप्रीत 25 अगस्त को सिरसा से गुरमीत राम रहीम के साथ ही पंचकूला आई थी। वह अपने मोबाइल फोन के जरिए डेरे के प्रवक्ताओं सहित अन्य प्रमुख लोगों के संपर्क में थी।


Download Android App
Download iOS App







