हरियाणा में कोरोना वायरस के मामलों में और गिरावट के साथ सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 1 सितंबर से चौथी और पांचवीं कक्षा के लिए सभी स्कूल खोलने का फैसला किया है। छठी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए जो गाइडलाइन जारी हुई थी, वहीं पांचवीं और चौथी की कक्षाओं के लिए लागू होंगी।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करते हुए कक्षाएं संचालित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार इन कक्षाओं के छात्रों को उनके माता-पिता की सहमति से स्कूल आने की अनुमति दी जाएगी। 1 दिन में 50 फीसदी बच्चों को ही बुलाया जाएगा।
सरकार की ओर से कहा गया है कि स्कूलों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। इनमें ग्लव्स पहनना, मास्क का प्रयोग, हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना शामिल है। इसके अलावा समय-समय पर स्कूलों का भी सेनिटाइजेशन भी कराना होगा।


Download Android App
Download iOS App



