पानीपत: पानीपत तहसील कैंप में फतेहपुरी चौक पर सावन जोत महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। तीन दिन तक चलने वाला यह सावन महोत्सव पानीपत सावन जोत सभा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सावन जोत महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करनाल सांसद अश्वनी चोपडा जी की धर्मपत्नी किरण शर्मा चोपडा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, रोहिता रेवड़ी, संजय भाटिया, सुरेंद्र रेवड़ी ,राकेश चुघ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पहले दिन कार्यक्रम में कन्हैया के गीतों की धूम रही। कन्हैया के भजनो को सुन लोग झूम उठे। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों ने भी कन्हैया के भजनो का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि करनाल सांसद अश्विनी चोपड़ा जी की धर्मपत्नी किरण शर्मा चोपड़ा जी ने कहा की भगवान श्री कृष्ण जी लीला से पूरा विश्व कायल हैं। आज के समय में जब हम सभी त्योहारों को भूलते जा रहे हैं वही हर साल सावन जोत सभा द्वारा पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर सावन जोत महोत्सव को बडी धूमधाम से मनाता हैं।
किरण शर्मा चोपड़ा जी ने कहा की भगवान श्री कृष्ण हमे बताया की कर्म प्रधान हैं आप जो कार्य करते हैं या आपके द्वारा किया गया कोई भी कर्म आपको इसी जन्म में उसका फल मिलता हैं। इसलिए जब भी करे अच्छे कर्म कर मुझ को समर्पित कर दे। उन्होंने कहा की यह मेरा सौभाग्य हैं की सावन जोत महोत्सव में हम कन्हैया के गुनगान सुन रहे हैं। उनको भजनों के माध्यम से याद करने का इससे अच्छा कोई तरीका नहीं हैं। उन्होंने कहा की में समझती हुई आज इस जगह साक्षात् भगवान श्री कृष्ण विरजामन हैं। किरण शर्मा चोपडा जी ने श्रीधाम वृंदावन बरसाना से पहुंचे कलाकारों का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, रोहिता रेवड़ी, संजय भाटिया, सुरेंद्र रेवड़ी राकेश चुघ ने भी कहा की पानीपत सावन जोत महोत्सव का अपना अलग ही महत्व हैं। पानीपत के लोग हर साल इस महोत्सव को बडी श्रद्धा व् हर्षोल्हास के साथ मनाते हैं।
श्रीधाम वृंदावन बरसाना से कांता देवी महाराज व् पूर्णिमा पहुंचीं। उन्होंने अपने भक्ति गीतों से पूरा वातावरण को कन्हैया मय हो गया। भगवान श्री कृष्ण के गीतों पर उपस्थित भक्त खूब झूमे। कांता देवी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीला अपरमपार है। भगवान श्री कृष्ण को उनकी भक्ति, गरीबों की मदद, नर सेवा, प्रेम भावना सत्य के रास्ते पर चलकर पाया जा सकता है। रविवार को सावन जोत यात्रा पानीपत से शुरू होकर हरिद्वार की हर की पौड़ी पर संपन्न होगी। हरीश शर्मा ने सभी अतिथियों का इस महोत्सव में पहुंचने पर धन्यवाद किया। प्रधान हरीश शर्मा कन्हैया की गीतों पर झूमते हुए नजर आये। इस मौके पर हिंदू सत्संग मंदिर समिति के प्रधान राजेश सूरी, चंद्रप्रकाश नारंग, संदीप सूरी, विपिन चुघ, ओमप्रकाश ढींगड़ा, गुलशन बजाज, महेंद्र मिड्ढा, कृष्ण लाल खट्टर, दलीप आहूजा, जगदीश माटा, गोविंद सलूजा, आशीष बतरा, मनोज मदान मनीष सलूजा मौजूद रहे।
(राकेश कुमार)