जींद : इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर अभी भी सरकार एसवाईएल पर कोई निर्णय नही लेती तो इस बार 7 मार्च को दिल्ली की तरफ इनेलो कूच करेंगी। इनेलो एसवाईएल पानी को लेकर दिल्ली को घरेगी। एसवाईएल का पानी प्रदेश की जीवन रेखा है। कोर्ट का फैसला आने के बाद भी अभी तक प्रदेश को उसके हिस्से का पानी नहीं मिल रहा है। वे किसान सेवा केंद्र में इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सांसद ने अलेवा, अलिपुरा, झील सहित विभिन्न गांवों की ग्राम पंचायतों को फॉगिंग मशीन सांसद कोटे से दी। सांसद ने कहा कि आज हर वर्ग के लोग सरकार से तंग है।
भाजपा सिर्फ लोगों को कभी जयंती बनाने, कभी अभियान चला कर उनका ध्यान बांटने का काम कर रही है। जो वायदे भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किए थे उनमें से कोई वायदा पूरा नहीं किया। आज व्यापारी, किसान, मजदूर, युवा सब भाजपा की नीतियों से तंग है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों का गाडा (टै्रक्टर) को गाड़ी बनाना चाहा लेकिन जब वो संसद में टै्रक्टर लेकर पहुंचे तो ट्रैक्टर को कॉमशियल श्रेणी से बाहर लाने का काम सरकार को करना पड़ा।
आज किसानों की फसल के बीमा बिना किसानों की मंजूरी के किया जा रहा है। फसल बीमा में बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन आपराधिक घटना न हो रही हो। आज स्कूलों में विद्यार्थी, टीचर, दुकानों में दुकान, खेतों में किसान सुरक्षित नहीं है। सांसद ने कहा कि सांसद कोटे के तहत हलके में 19 पंचायतों को फॉगिंग मशीन दी है। इस मौके पर कृष्ण राठी, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, बलराज श्योकंद, विश्ववीर नंबरदार, सूबे सिंह लोहान, अनुराग खटकड़ मौजूद रहे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।
– संजय शर्मा


Download Android App
Download iOS App



