CM खट्टर ने रैली के दौरान ने खोया आपा वीडियो हुआ वायरल

Summary :

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उस समय अपना आपा खो बैठे जब रैली के दौरान एक समर्थक ने उन्हें मुकुट पहनाने की कोशिश की। उस समय खट्टर के हाथ में एक फरसा था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उस समय अपना आपा खो बैठे जब रैली के दौरान एक समर्थक ने उन्हें मुकुट पहनाने की कोशिश की। उस समय खट्टर के हाथ में एक फरसा था।  रैली के वीडियो में नाराज खट्टर को ‘ गर्दन काट दूंगा तेरी’ बोलते हुए सुना जा सकता है। 

बुधवार को इस वीडियो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया। वीडियो पर जवाब देते हुए खट्टर ने कहा कि पार्टी ने सत्ता में आने के बाद ऐसी संस्कृति को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर कोई भी, खासतौर पर पार्टी कार्यकर्ता मुझे चांदी का मुकुट पहनाने की कोशिश करता है तो मैं गुस्सा हो जाता हूं और इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता। सत्ता में आने के बाद हमने यह संस्कृति खत्म कर दी है। 
पार्टी कार्यकर्ता को भी इसको लेकर बुरा नहीं मानना चाहिए।’’ वीडियो क्लीप जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान की है। इसमें खट्टर मिनी ट्रक के ऊपर खड़े दिखाई दे रहे हैं और एक अज्ञात समर्थक की ओर से मुकुट पहनाने की कोशिश करने पर नाराज होते दिख रहे हैं। 
जनता के बीच से किसी द्वारा दिया गया फरसा मुख्यमंत्री के हाथ में है और वह कार्यकर्ता को यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ‘ गर्दन काट दूंगा तेरी’। सुरजेवाला ने खट्टर पर कटाक्ष करते पूछा कि वह नाराज क्यों है। उन्होंने ट्वीट किया, गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए खराब है। वह अपने ही समर्थक को कह रहे हैं कि गला काट दूंगा। जनता उसके बाद क्या करेगी।’’ 

Desk Team