चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू का पीछा करने के केस में हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के आरोपी बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष की आज कोर्ट में पेशी थी। जिसके बाद विकास बराला और आशीष को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
#FLASH #ChandigarhStalkingCase: Accused #VikasBarala & Ashish sent to 2-day Police custody. pic.twitter.com/uuFpxliU1O
— ANI (@ANI) August 10, 2017
दोनों पर अपहरण की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद कल रात इसी सेक्टर 26 थाने में डीजीपी तेजिंदर लूथरा ने नौ घंटे के अंदर दोनों आरोपियों से दोबारा पूछताछ की। पूछताछ में विकास बराला ने कबूल किया है कि वो पीड़िता की कार का पीछा कर रहा था।
चंडीगढ़ पुलिस ने कल पूछताछ के बाद विकास और उसके दोस्त आशीष को गिरफ्तार गिरफ्तार किया था। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 356/511 लगाई थी। दोनों गैरजमानती धाराएं हैं।
बता दें कि इससे पहले महिला की शिकायत पर दोनों शनिवार को गिरफ्तार किए गए थे लेकिन उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। विकास और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद से वर्णिका और उनका परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है।


Download Android App
Download iOS App





