डबवाली : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इनेलो के गढ़ रोडी व डबवाली में जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। रोडी व डबवाली में पहुंचने पर ग्रामीणों सहित आमजन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में भाजपा की लहर है और प्रदेश की दस संसदीय सीटों पर भाजपा जीतेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओ ने एक दूसरे का कांटा निकाला है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां-जहां जनसभा करते है वहां कांग्रेस प्रत्याशी हार ही जाते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनेलो व जजपा में कोई जनाधार नहीं बचा। दोनो पार्टियां परिवारवाद की लड़ाई में है जिनका इस चुनाव से कोई सरोकार नहीं। मुख्यमंत्री ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट की अपील की।
पूर्व सरकारों में राजनेताओं ने अपना घर भरने का काम किया और वंशवाद की चौधर को आगे बढ़ाया। अब वंशवाद की चौधरी खत्म हो चुकी है। संपत्ति विवाद होते ही नई पार्टियां बनती हैं और एक परिवारवाद ही चलता रहता है। मगर हरियाणा में अब परिवारवाद नहीं बल्कि स्वच्छ सुशासन है।
(फतेह सिंह आजाद)


Download Android App
Download iOS App



