घरौंडा : निवर्तमान सांसद व जेजेपी के दिल्ली प्रभारी दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सुना है करनाल में कोई केन्द्रीय मंत्री भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रही है। यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद भी करनाल से चुनाव लडेगें तो जेजेपी प्रत्याशी उन्हें भी यहां से हराने का काम करेंगे। दुष्यंत चौटाला नई अनाज मंडी में जन नायक जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। अपने सम्बोधन में दुष्यंत चौटाला जमकर भाजपा व कांग्रेस पर बरसे।
उन्होने कहा कि भाजपा वाले 53 जवानों की शहादत होने पर गौरव यात्रा निकालते हैं। जो आर्मी कर रही है उसका श्रेय खेद लेते हैं। जवानों की शहादत पर कोई प्रश्र पूछे तो उन्हें देशद्रोही कह देते हैं। उन्होने कहा कि भाजपा वालों ने पांच साल पहले अच्छे दिनों का वायदा किया था लेकिन अंबानी व अडानी को छोड़ कर किसी एक भी आदमी के अच्छे दिन नही आए।
चौटाला प्रदेश सरकार पर भी बरसे उन्होने कहा कि नैशनल हाईवे को छोडकर करनाल की कोई भी ऐसी सड़क नही है जिसे स्मार्ट सिटी की सड़क कही जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्ख्यमंत्री स्टेज पर नाचते हुए किसानों को उनकी फसल को एमएसपी पर खरीदने की बात कहते थे लेकिन अब अनाज मंडी में सरसों की फसल का एक भी दाना एमएसपी पर नही खरीदा गया।
किसानों को फसल में नमी बता दी जाती है और यदि किसान फसल को पूरी तरह सुखाकर लाता है तो उससे फरद मांग लेते है। दुष्यंत चौटाला कांग्रेस पर बरसते हुए बोले कि जो पार्टी हमें बच्चों की पार्टी कहती थी उस पार्टी के सात प्रमुख नेता मिलकर भी जीेद उप चुनाव में अपने प्रत्याशी की जमानत को केवल आठ सौ वोटों से बचा सके।
इस हिसाब से उनके एक प्रमुख नेता के हिस्से केवल करीब 31 सौ वोट मिली। इस तरह कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। जो उन्हें बच्चों की पार्टी कहते थे उस पार्टी के 28 साल के नवयुवक ने जीन्द मेें 38 हजार वोट मिली।
– सुरेन्द्र पांचाल


Download Android App
Download iOS App



