बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देने वाली महिला सहित दो काबू

Summary :

क्राइम ब्रांच ने एक महिला सहित दो लोगों को अपहरण व बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर एक करोड़ रूपए की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किए हैं।

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने एक महिला सहित दो लोगों को अपहरण व बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर एक करोड़ रूपए की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किए हैं, इस गैंग के कई साथी अभी भी फरार हैं जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रहीं हैं, यह मुकदमा होडल थाना में दर्ज हैं। पुलिस की माने तो इस गैंग के गुंडों ने कई लोगों को इसी तरीके से अपना शिकार बना कर लाखों रूपए ऐंठ चुके हैं। प्रभारी नवीन पराशर कहना हैं कि मुकदमा न 663 दिनांक 06 नवंबर 2017 को होडल थाना जिला पलवल में दर्ज की गई थी जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 342, 365, 387, 389, 506, 120 बी व 25.54.59 शास्त्र अधिनियम को दर्शाया गया हैं।

इस मुकदमे में शिकायत कर्ता रमेश कुमार जैन के कहा कि यह लोग उसे फ्लैट दिखाने के उद्देश्य से 16 अक्टूबर को अपने साथ ले गए और रास्ते में असफाक, सलीम, दिनेश, रामबीर, गोपाल, रामधन व उनके साथी दो महिलाओं ने उनका अपहरण करके नॉएडा की एक कोठी में ले जाकर बंधक बना लिया और जिस कमरे में रमेश कुमार जैन को बंधक बनाया हुआ था उस कमरे में सिर्फ लडक़ी को छोड़ कर बाकि के लोग वहां से चले गए, के बाद उक्त लोगों ने लडक़ी के साथ में उनकी अश्लील वीडियो बना ली, उसी वीडियो को दिखा कर, उन लोगों ने उनसे कहा कि बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की और जेल भिजवाने की धमकी दी। उनसे कहा कि बलात्कार केस से अगर बचना चाहते हो तो तुम्हें एक करोड़ रूप, देने होंगें, फिर बाद में उनका १६ लाख रूपए देना तय हो गया।

बलात्कार की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन

उनका कहना हैं कि इसके बाद शिकायतकर्ता रमेश कुमार जैन ने अपने घर फोन कर, अपने बेटे से 16 लाख रूपए मंगवा कर, इस गैंग के उक्त सदस्यों को दे दिया और उन लोगों ने उन्हें छोड़ दिया। उनका कहना हैं कि इस केस की आगे की जांच की जिम्मेदारी फरीदाबाद पुलिस को सौपी गई थी और पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने इस केस की आगे की जांच जिम्मेदारी डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौपी गई थी। इस केस की जांच को आगे बढ़ाने के लिए उन्होनें एक टीम गठित की, जिसमें उप निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश, मुख्य सिपाही अनूप सिंह , ईश्वर सिंह ,सिपाही प्रीतम, संजय, महिला सिपाही मीनाक्षी को शामिल किया गया।

जब इन लोगों ने इस केस की जांच शुरू की तो उसकी सुई रामबीर निवासी नांगल जाट, जिला पलवल व हीना काल्पनिक नाम रसूल पुर, जिला पलवल हाल मकान न 94 गली न 09 अशोक विहार एपार्ट 3 एगुरुग्राम पर जाकर अटक गई और उनकी टीम ने दोनों को उसी वक़्त हिरासत में ले लिया। उनका कहना हैं कि जब गहनता से पूछताछ की गई तो हीना व रामबीर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, इस दौरान कई और लोगों को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रूपए को ऐठना कबूल किया हैं, उनका कहना हैं कि दिनांक 20.11.2017 को देव उफऱ् अभिषेक निवासी रामनगर, पलवल के साथ भी इसी तरह वारदात को अंजाम देकर 12 लाख रूपए की मांग करके ३ लाख रूपए लेकर छोड़ दिया और इसी प्रकार दिनांक 10.11.2017 को इन्ही लोगो ने गया लाल मास्टर निवासी गाँव कोंडल जिला पलवल का अपहरण करके उससे भी बलात्कार के झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी देकर 20 लाख रूपए की मांग की और जिसको 6 लाख 60 हजार रूपए लेकर छोड़ दिया।

– राकेश देव

Desk Team