बदलते मौसम में Cough And Cold की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये असरदार Home Remedies

Ayurvedic Remedies For Cough And Cold

Ayurvedic Remedies For Cough And Cold: आजकल बदलते मौसम के साथ-साथ हमे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में लोगों को सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। गले में खराश, बार-बार छींक आना, नाक बहना, सिर भारी लगना और शरीर में दर्द जैसी प्रॉब्लम से कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं। हर बार दवाइयों का सहारा लेने के बजाय आप कुछ आसान और असरदार उपायों को अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे होम रेमिडी के बारे में बताएंगे, जिसे करके आप सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

Ayurvedic Remedies For Cough And Cold: सर्दी-खांसी के लिए करें ये घरेलु उपाय

Ayurvedic Remedies For Cough And Cold
Ayurvedic Remedies For Cough And Cold (Source: Social Media)

पहला उपाय

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें। अब इसमें पान के पत्ते, सूखी अदरक, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को डालकर उबालें।
  • इसे आप 10 मिनट तक उबालें। फिर इसे छानकर पी लें। अगर इसका स्वाद ज्यादा कड़वा लगता है, तो इसमें थोड़ा सा गुड़ भी मिला सकते हैं।
  • इसे आप दिन में कम से कम दो बार जरूर पिएं सूखी अदरक और काली मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  • तुलसी और पान एंटीबॉडी के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं। इसलिए ये कॉम्बिनेशन सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में बेहद मददगार साबित होता है।

दूसरा उपाय

Remedies For Cough
Remedies For Cough (Source: Social Media)
  • दूसरे उपाय के लिए आप 1 चम्मच शहद को लें। इसमें आप कुछ बूंदें अदरक का रस डाल दें।
  • फिर इसमें थोड़ा सा हल्दी डालकर मिक्स करें इसे धीरे-धीरे पिएं। शहद गले की खराश में आराम देता है।
  • हल्दी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसलिए ये कॉम्बिनेशन भी सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए अच्छा ऑप्शन है।

Also Read: बार-बार होता है Headache? Painkiller छोड़ें और आज़माएं ये 5 असरदार Home Remedies

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।