Diwali Special Recipe Ideas: इस दिवाली घर पर ट्राई करें ये 6 स्वादिष्ट रेसिपीज, हर बाइट में होगा फेस्टिव फ्लेवर

Summary :

Diwali Special Recipe Ideas: दिवाली को रोशनी और मिठाइयों का पर्व कहा जाता है। इस खास मौके पर पूरा परिवार, रिश्तेदार और दोस्त एक दूसरे से मिलने उनके घर जाते हैं, मिठाइयां देते हैं और साथ में दिवाली पार्टी एन्जॉय करते हैं। इस दिवाली आपके घर भी मेहमान आ रहे हैं, तो उन्हें अपने हाथों से स्वादिष्ट खाना और मिठाइयां बनाकर खिलाएं। दोस्त, परिवार, सगे-संबंधियों के साथ बैठकर बाते करना और खाना एन्जॉय करना बहुत अच्छा लगता है। इन सब से त्योहार की रौनक में चार चांद लग जाते हैं। ऐसे में आपको बताते हैं दिवाली के लिए स्पेशल मिठाइयों…

Diwali Special Recipe Ideas: दिवाली को रोशनी और मिठाइयों का पर्व कहा जाता है। इस खास मौके पर पूरा परिवार, रिश्तेदार और दोस्त एक दूसरे से मिलने उनके घर जाते हैं, मिठाइयां देते हैं और साथ में दिवाली पार्टी एन्जॉय करते हैं। इस दिवाली आपके घर भी मेहमान आ रहे हैं, तो उन्हें अपने हाथों से स्वादिष्ट खाना और मिठाइयां बनाकर खिलाएं। दोस्त, परिवार, सगे-संबंधियों के साथ बैठकर बाते करना और खाना एन्जॉय करना बहुत अच्छा लगता है। इन सब से त्योहार की रौनक में चार चांद लग जाते हैं। ऐसे में आपको बताते हैं दिवाली के लिए स्पेशल मिठाइयों और खाने की रेसिपी।

Diwali Sweets Recipes: दिवाली पर बनाएं ये मिठाइयां

1. खजूर और मेवे के लड्डू

Diwali Special Recipe Ideas
दिवाली पर बनाएं खजूर और मेवे के लड्डू (Source: Social Media)

खजूर और मेवे के लड्डू बनाने के सबसे पहले सभी मेवों को दरदरा पीस लें। इसके बाद खजूर को बारीक़ काटकर मिक्स करें। एक कढ़ाई में घी गर्म करें और खजूर को 2-3 मिनट भूनें। खजूर भूनने के बाद इसमें पीसे हुए मेवे और इलायची डालें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर लड्डू बना लें।

2. काजू कतली

Diwali Special Recipe Ideas
दिवाली पर बनाएं काजू कतली (Source: Social Media)

ये मिठाई बनाने के लिए, काजू को मिक्सर में दरदरा पीस लें। इसके बाद एक पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी बना लें। अब काजू पाउडर को चाशनी में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और घी लगायी हुई प्लेट पर फैलाकर बेलन से बेल दें। फिर इसको डायमंड शेप में काटें और ऊपर से चांद का वर्क लगाएं।

3. केले के मालपुए

Diwali Special Recipe Ideas
दिवाली पर बनाएं केले के मालपुए (Source: Social Media)

मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छे से मैश करें और फिर इसमें दूध, सूजी, इलायची पाउडर और आटा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद चीनी, सौंफ और केसर भी डालें, फिर 2 घंटे के लिए मिश्रण को ढककर रख दें। अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और छोटी कटोरी की मदद से घोल को फ्राई करें। बनकर तैयार है स्वादिष्ट भारतीय पारंपरिक मिठाई।

Diwali Party Food Ideas: दिवाली पार्टी में मेहमानों के लिए बनाएं ये डिशेज

1. छोले-पूरी

Diwali Special Recipe Ideas
दिवाली पार्टी में मेहमानों के लिए बनाएं छोले-पूरी (Source: Social Media) (Source: Social Media)

दिवाली पार्टी में आप मेहमानों को छोले-पूरी बनाकर खिला सकते हैं। इसके लिए छोले रातभर भिगोकर, सुबह प्रेशर कुकर में 5-6 सीटी लगाकर उबालें। अब एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें जीरा, हींग, तेज पत्ता, प्याज डालकर भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें और फिर टमाटर पेस्ट डालें। इसके बाद सारे मसाले जैसे-नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसमें थोड़ा पानी डालकर उबले हुए चने डालें और एक उबाल आने तक पकाएं। छोले जब पाक जाएं, तो इसमें हरा धनिया काटकर डालें। इसको गरमा-गर्म पूरी के साथ सर्व करें।

पनीर पुलाव

Diwali Special Recipe Ideas
दिवाली पार्टी में मेहमानों के लिए बनाएं पनीर पुलाव (Source: Social Media)

पनीर पुलाव भी दिवाली पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले, बासमती चावल को धोकर 15-20 भिगोकर रखें। अब कढ़ाई में तेल गर्म करके, उसमें लौंग, जीरा, दालचीनी, इलायची, पनीर और पसंदीदा सब्जियां जैसे-गाजर, मटर, शिमला मिर्च डालकर फ्राई कर लें। अब इसमें गर्म मसाला और नमक डालकर अच्छे से भूनें। अब भीगे हुए चावल इसमें डाल दें और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

पनीर पकौड़ा

Diwali Special Recipe Ideas
दिवाली पार्टी में मेहमानों के लिए बनाएं पनीर पकौड़ा (Source: Social Media)

दिवाली पार्टी में स्नैक्स के लिए आप पनीर पकौड़ा भी बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए एक बाउल में बेसन, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, हल्दी और पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। इस मिश्रण में पनीरके छोटे-छोटे टुकड़े डालकर, फिर तेल में फ्राई करें। इनको हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Shahi Paneer Recipe: घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।