Shahi Paneer Recipe: घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Summary :

Shahi Paneer Recipe: पनीर से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं लेकिन अगर जिक्र शाही पनीर की हो…तो बात कुछ और ही होती है। इस फेस्टिव सीजन में अगर घर पर मेहमान आ रहे हैं , तो शाही पनीर बना सकते हैं। वैसे भी भारतीयों की कोई भी पार्टी, त्योहार या सेलिब्रेशन पनीर के बिना अधूरा ही होता है। लेकिन कई बार लोग कहते हैं कि घर पर बने शाही पनीर में वो स्वाद नहीं आ पाता, जो बाहर रेस्टोरेंट के पनीर में मिलता है। घर पर अगर आप शाही पनीर बनाते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान…

Shahi Paneer Recipe: पनीर से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं लेकिन अगर जिक्र शाही पनीर की हो…तो बात कुछ और ही होती है। इस फेस्टिव सीजन में अगर घर पर मेहमान आ रहे हैं , तो शाही पनीर बना सकते हैं। वैसे भी भारतीयों की कोई भी पार्टी, त्योहार या सेलिब्रेशन पनीर के बिना अधूरा ही होता है। लेकिन कई बार लोग कहते हैं कि घर पर बने शाही पनीर में वो स्वाद नहीं आ पाता, जो बाहर रेस्टोरेंट के पनीर में मिलता है।

घर पर अगर आप शाही पनीर बनाते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि छोटी-सी गलती स्वाद बिगाड़ सकती है। इस लेख में हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल शाही पनीर बनाने की रेसिपी बताते हैं, स्वाद ऐसा होगा की खाने के बाद सब उंगलियां चाटेंगे। आइए जानते हैं शाही पनीर की रेसिपी-

Shahi Paneer Recipe: घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल शाही पनीर

Shahi Paneer Recipe
शाही पनीर (Source: Social Media)

सामग्री

  • पनीर- 500 ग्राम
  • काजू- 100 ग्राम
  • छोटी इलायची- 4
  • तेज पत्ता- 1
  • टमाटर- 5
  • प्याज- 250 ग्राम
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक- एक लंबा टुकड़ा
  • दही (खट्टा नहीं हो)-100 ग्राम
  • घी या तेल- 2 चम्मच
  • जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च- 1 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • धनिये की पत्तियां- थोड़ी से
  • मलाई या क्रीम- 1/2 कप
  • गर्म मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

विधि

Shahi Paneer Recipe
शाही पनीर (Source: Social Media)
  1. सबसे पहले प्याज, काजू, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें।
  2. एक पैन में घी गर्म होने दें, फिर उसमें जीरा और तेज पत्ता डालकर भूनें।
  3. जब जीरा भून जाएं, तो उसमें प्यार और सामग्री से बना हुआ पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
  4. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें। इसके साथ ही टमाटर की प्योरी बनाकर डालें।
  5. अब इसको तब तक फ्राई करना है, जब तक टमाटर का सारा पानी सुख न जाएं और मसाला तेल न छोड़ें।
  6. इसके बाद इसमें दही और मलाई डालकर कलछी से चलाते हुए मिक्स करें।
  7. अब इसके थोड़ा सा पानी और पनीर के टुकड़े डाल दें।
  8. पनीर को मसलों के साथ अच्छे से मिलाएं, जिससे पनीर के अंदर तक मसालों का टेस्ट आ जाएं।
  9. इसको 5-7 मिनट पकाएं, उसके बाद गैस बंद कर दें।
  10. बनकर तैयार है आपका रेस्टोरेंट स्टाइल लजीज शाही पनीर।

ये भी पढ़ें: Nankhatai Recipe: घर पर बनाएं मेरठ की मशहूर नानखटाई, स्वाद ऐसा की सब पूछे रेसिपी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।