False Health Foods: सावधान! बाजार के ये 5 सुपरफूड्स आपको कर रहे हैं बीमार, आज ही बना लें दूरी

False Health Foods
False Health Foods: आजकल की जीवनशैली ऐसी है कि खुद के लिए ताजा और संतुलित आहार बना पाना भी मुश्किल है, और यही वजह है कि लोग घर की तुलना में बाहर के खाने पर बहुत ज्यादा निर्भर हो गए हैं। बाजार में हेल्दी बताकर कई फूड आइटम्स बेचे जाते हैं, जिनमें नकली फ्लेवर और चीनी न होने का दावा किया जाता है, लेकिन यह सिर्फ हमारी गलतफहमी है। बाजार में मिलने वाले कथित हेल्दी फूड सेहत के लिए अच्छे हो, यह जरूरी नहीं। आज हम बजार में बिकने वाले उन हेल्दी फूड्स के बारे में जानेंगे, जो हमारी सेहत को खराब कर रहे हैं।

False Health Foods: बाजार में मिलने वाले हानिकारक फूड आइटम्स

1. फ्रूट जूस

डिब्बाबंद फ्रूट जूस और फलों की दुकान पर मिलने वाले दोनों तरह के जूस को हेल्दी बताकर बेचा जाता है, लेकिन उसमें कलर और चीनी भी मिली होती है। वहीं दुकान पर मिलने वाले जूस में फाइबर नहीं होता है।

2. इंस्टेंट ओट्स

इंस्टेंट ओट्स को भी काफी ज्यादा प्रोसेस किया जाता है, जिसमें चीनी और कलर दोनों मिला होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फ्लेवर भी मिलाया जाता है। कोशिश करें कि स्टील-कट ओट्स का सेवन करें क्योंकि ये पौष्टिकता से भरे होते हैं।

3. ब्राउन ब्रेड

बाजारों में ब्राउन ब्रेड को आटा या मल्टीग्रेन बताकर बेचा जाता है, लेकिन यह झूठ है। इसमें आटे का इस्तेमाल बहुत ही कम होता है और अधिकतर भाग मैदा से ही बना होता है। ऐसे में किसी भी तरह के ब्राउन ब्रेड के सेवन से बचें।

4. फ्लेवर्ड दही या लस्सी

बाजारों में पैक्ड फ्लेवर्ड दही या लस्सी आसानी से मिल जाती है, जिसे हम बिना किसी हिचक के पी लेते हैं क्योंकि है तो लस्सी ही! लेकिन फ्लेवर्ड दही या लस्सी में कई तरह के फ्लेवर और केमिकल मिलाए जाते हैं और इसमें शुगर भी अधिक मात्रा में होता है।

5. शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स

आज के समय में सभी चीनी से परहेज तो करना चाहते हैं लेकिन मीठा खाना छोड़ नहीं पाते और शुगर-फ्री के नाम पर कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन शुगर-फ्री जैसी कोई चीज नहीं होती है। हमारा शरीर प्राकृतिक गुड़ और शहर को भी शुगर की तरह ही लेता है और पैक्ड प्रोडक्ट्स में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका लंबा इस्तेमाल शरीर को बीमार कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।