Holi खेलने से पहले Body पर क्यों लगाना चाहिए Oil? जानें Skin और Hair को डैमेज से बचाने का तरीका

Holi se Pehle Oil Lagane ke Fayde

Holi se Pehle Oil Lagane ke Fayde: होली से पहले शरीर और बालों में तेल लगाने को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। लोग हमेशा से ये चर्चा करते हैं कि रंग लगाने से पहले चेहरे, बालों और शरीर पर तेल लगाने से क्या होता है। दरअसल, रंगों में मौजूद केमिकल्स त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई लोग रंगों से बचाव के लिए होली से पहले शरीर पर तेल लगाते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि सही प्रकार का तेल लगाया जाए और जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल न किया जाए।

तेल लगाने से त्वचा पर एक परत बन जाती है, जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं समाते और आसानी से धुल जाते हैं। रंगों में मौजूद केमिकल्स से खुजली, जलन और एलर्जी की समस्याएं हो सकती है, लेकिन अगर आप तेल लगाकर रंग खेल रहे हैं, तो यह खतरा कम हो जाता है। तेल लगाने से रंग बालों में गहराई से नहीं बैठते और बाल रूखे होने से बच जाते हैं। आइए जानते हैं, Benefits of Applying Oil Before Holi और इसे किस तरह लगाते हैं।

Benefits of Oil on Body: नारियल तेल का करें इस्तेमाल

 Holi se Pehle Oil Lagane ke Fayde
Holi se Pehle Oil Lagane ke Fayde (Source: social media)

होली से पहले तेल लगाना ज़्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे त्वचा में जलन कम होती है और रंग हटाना आसान हो जाता है। हालांकि, जिन लोगों की त्वचा पर मुंहासे होते हैं, उन्हें नारियल तेल जैसे कॉमेडोजेनिक तेलों से बचना चाहिए और मुंहासे रोकने के लिए हल्के, गैर-कॉमेडोजेनिक विकल्पों का चयन करना चाहिए। इसके अलावा, तेल और सनस्क्रीन के साथ एक गाढ़ा मॉइस्चराइज़र लगाने से सुरक्षा बढ़ सकती है। होली खेलने के बाद हमेशा अपनी त्वचा को धीरे से साफ करें और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हाइड्रेटिंग रूटीन का पालन करें।

Holi se Pehle Oil Lagane ke Fayde: होली खेलने से पहले चेहरे पर ये लगाएं

Benefits of Applying Oil Before Holi
Benefits of Applying Oil Before Holi (Source: social media)
  • आप कॉफी पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर और इसमें थोड़ी-सी शुगर ऐड करके चेहरे पर स्क्रब जरूर करें।
  • इसके बाद बेसन के साथ दूध या दही मिलाकर फेस मास्क बनाएं और इसमें ऐलोवेरा जेल जरूर मिक्स करें।
  • इस पैक को आज, कल और परसों यानी होली के दिन होली खेलने से ठीक पहले भी जरूर लगाएं।
  • इससे आपकी स्किन में नमी बनी रहेगी और होली के रंगों में उपयोग होनेवाले कैमिकल्स से आपकी त्वचा का बचाव होगा।
Benefits of Oil on Body
Benefits of Oil on Body (Source: social media)
  • रंग खेलने से ठीक पहले अपने पूरे शरीर पर नारियल तेल या सरसों तेल की मालिश जरूर करें।
  • ऐसा करने से रंग उतारने में आसानी होती है। त्वचा में जलन नहीं होती और रंग के हानिकारक केमिकल्स आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
  • बॉडी लोशन और मॉइश्चराइजर नहीं बल्कि तेल का उपयोग जरूरी होता है।
  • क्योंकि तेल आपकी त्वचा के ऊपर एक ऑइली लेयर बना देता है, जो रंग खेलने के बाद नहाते समय आसानी से साफ हो जाती है और त्वचा से रंग जल्दी उतरता है।

Also Read: ‘नमकपारा से लेकर चिवड़ा मिक्सचर तक’ Holi पर बनाएं ये 6 Kurkure और Healthy Snacks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।