यहां बताए गए Natural Hair Care Tips से आप बिना ज्यादा खर्च किए घर पर बने कंडीशनर से अपने बालों को प्राकृतिक पोषण दे सकती हैं। बालों को रेशमी और मुलायम बनाने के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है, बल्कि रसोई में मौजूद कुछ चीजों से ही आप एक अच्छा Homemade Hair Conditioner तैयार कर सकती हैं।
Homemade Natural Hair Conditioner Recipe: 3 सबसे असरदार नेचुरल होममेड कंडीशनर
1. एलोवेरा, नारियल तेल और शहद

रूखे और उलझे बालों के लिए एलोवेरा जेल, नारियल तेल और शहद का कॉम्बिनेशन किसी जादू के कम नहीं है। इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल और 1 छोटा चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को बालों की लंबाई पर लगाएं और 10 मिनट बाद पानी से धो लें। यह बालों को गहराई से पोषण देकर उन्हें सॉफ्ट और फ्रिज-फ्री बनाता है।
2. दही, नींबू और ऑलिव ऑयल

अगर आप डैंड्रफ और बेजान बालों की समस्या से परेशान हैं, तो दही, जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल) और नींबू का मिश्रण आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 3 बड़े चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल और आधा छोटा चम्मच नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। शैंपू के बाद इसे स्कैल्प से लेकर बालों की पूरी लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं। 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। यह न केवल डैंड्रफ दूर करेगा बल्कि बालों में प्राकृतिक चमक भी लाएगा।
3. दूध, केला और शहद

हेयर कलर या केमिकल ट्रीटमेंट्स के कारण डैमेज हो चुके बालों को वापस से स्वस्थ बनाने के लिए केला, दूध और शहद का कंडीशनर बेहतरीन विकल्प है। एक केले को अच्छी तरह मैश कर लें और उसमें 2 बड़े चम्मच दूध और 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को बालों पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। यह बालों को प्राकृतिक रूप से कोमल बनाने के साथ ही उनमें शानदार चमक भी जोड़ता है।
यह भी पढ़ें- पार्लर जाने की छुट्टी! घर पर ही इन 6 Awesome Remedies से चुटकियों में साफ करें चेहरे के अनचाहे बाल






















