How to Make Roti on Induction Stove: LPG गैस के शॉर्टेज से परेशान हैं और खाना बनाने के लिए इंडक्शन का इस्तेमाल करना चाहते हैं? तो कुछ लोगों लोगों को लगता है कि गोल्ड और फूली हुई रोटियां बस गैस या चूल्हे पर ही बन सकती हैं। लेकिन आप इंडक्शन पर भी गुब्बारे जैसी फूली रोटी बना सकते हैं। इसके लिए आपको ये ध्यान रखने की जरूरत है कि सही बर्तन और तापमान ठीक हो। आइए जानते हैं, इंडक्शन पर चूल्हे जैसी परफेक्ट रोटियां कैसे बनाएं।
इंडक्शन पर कैसे तवे का इस्तेमाल करें?
इंडक्शन पर उस तवे का इस्तेमाल न करें जो आप चूल्हे पर करते हैं। इसके लिए हमेशा इंडक्शन फ्रेंडली फ्लैट बेस वाले लोहे या कास्ट आयरन के तवे का इस्तेमाल करें। जितना भारी तवा होगा और रोटियां उतनी अच्छी सिकेंगी।
इंडक्शन पर रोटियां जल्दी सूख जाती हैं। इसलिए आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा गुनगुना पानी और एक चम्मच तेल या घी डालें। इससे रोटियां नरम होंगी।
ऐसे बनाएं इंडक्शन पर गुब्बारे जैसी फूली रोटी
- गैस-चूल्हे पर रोटी पकाते समय आप तवे पर आधी रोटी सेंक कर गैस पर फूलते हैं, वहीं इंडक्शन पर रोटी को दोनों साइड से अच्छी तरह सेंकना होता है।
- रोटी को दोनों तरफ से तब तक पकाएं, जब तक उसका रंग हल्का न हो जाएं और उसमें बुलबुला दिखने लगें। रोटी को सही तरह से पकने में 15-20 सेकंड का समय लगता है।
- रोटी को तवे पर दबाना और घुमाना शुरू कर दें, जब तक रोटी फूल न जाएं। रोटी को घुमाने या दबाने के लिए कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर रोटी के फूलने में बहुत ज्यादा समय लग रहा है, तो इसका एक कारण हो सकता है कि तवा अच्छे से गर्म नहीं है। अगर बिना दबाए ही रोटी जल रही है, तो तवा बहुत ज्यादा गर्म है।
ध्यान रखें ये बातें
इंडक्शन में रोटी बनाने के लिए सॉफ्ट आटा गूंथे। इसके लिए आटे को हल्के गर्म पानी में गूंथे और रोटी बनाने से कुछ देर पहले उसको कवर करके छोड़ दें। तवे पर रोटी डालने से पहले उसे गर्म कर लें। अगर पहली बार इंडक्शन पर रोटी अच्छी नहीं बन पाई, तो टेंशन मत लें। अगले बार और अच्छी तरीके बनाएं और इन छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: LPG संकट में काम आएंगे ये 6 फूड्स, गैस की किल्लत के बीच बस एक उबाल में खाना तैयार























