Long Mangalsutra For Women: 4-5 ग्राम सोने में बनवाएं गोल्ड मंगलसूत्र लॉकेट, देंगे रॉयल लुक, देखें डिज़ाइन

Long Mangalsutra For Women( Source: Social Media)

Long Mangalsutra For Women: शादी के बाद महिलाओं के हर गहनों में सबसे खास होता है सोने का मंगलसूत्र। इसे सिर्फ एक गहना नहीं बल्कि पति-पत्नी के अटूट रिश्ते का प्रतीक भी माना जाता है। आज हम आपको गोल्ड मंगलसूत्र लॉकेट के कुछ ट्रेंडिंग ट्रेडिशनल डिजाइंस दिखाएंगे जो 4 से 5 ग्राम सोने में बनकर तैयार हो जाएंगे।

Long Mangalsutra For Women: 4-5 ग्राम सोने में बनवाएं गोल्ड मंगलसूत्र लॉकेट

1. Simple Chain Mangalsutra

Long Mangalsutra For Women
Long Mangalsutra For Women( Source: Social Media)

इस डिजाइन में हल्की काली मोतियों की चेन होती है जिसके साथ एक छोटा सा स्टाइलिश पेंडेंट लगा होता है। यह डिजाइन ऑफिस गोइंग महिलाओं और रोजमर्रा के उपयोग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे आप वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी आराम से पहन सकती हैं। पेंडेंट को आप अपनी पसंद के अनुसार गोल्ड, डायमंड या कुंदन में भी चुन सकती हैं।

2. Traditional Mangalsutra

Long Mangalsutra For Women( Source: Social Media)
Long Mangalsutra For Women( Source: Social Media)

अगर आप परंपरागत लुक पसंद करती हैं तो ट्रेडिशनल डिजाइन वाला Small Mangalsutra Designs आपके लिए बेस्ट है। इसमें दो काली मोतियों की मोटी चेन होती है और बीच में हैवी गोल्ड पेंडेंट होता है। ये डिज़ाइन खास तौर पर शादी और त्योहार जैसे अवसरों के लिए उपयुक्त होता है। यह क्लासिक लुक देता है और पारंपरिक परिधानों के साथ खूब जंचता है।

Also Read: ट्रेडिशनल भी और Trendy भी! हर मौके के लिए Perfect हैं फ्लावर मंगलसूत्र पेंडेंट, देखें Latest Collection

3. Temple Mangalsutra

Long Mangalsutra For Women( Source: Social Media)
Long Mangalsutra For Women( Source: Social Media)

दक्षिण भारतीय ज्वेलरी से इंस्पायर्ड टेम्पल डिजाइन वाला मंगलसूत्र भी आजकल महिलाओं को खूब भा रहा है। इस Short Mangalsutra Design in Gold में भगवान या देवी-देवताओं की आकृति वाले पेंडेंट होते हैं और यह पूरी तरह से ट्रेडिशनल और आध्यात्मिक लुक देता है। यह मंगलसूत्र न केवल खूबसूरत दिखता है, बल्कि इसकी धार्मिक महत्ता भी होती है। यह डिजाइन खासकर साड़ी और एथनिक वियर के साथ बहुत अच्छा लगता है।

4. Heavy Mangalsutra

Long Mangalsutra For Women( Source: Social Media)
Long Mangalsutra For Women( Source: Social Media)

अगर आपको हैवी स्टाइल वाले मंगलसूत्र पसंद हैं तो आपके लिए इस तरह के डिजाइंस बिल्कुल परफेक्ट हैं। ऐसे डिजाइंस दिखने में काफी हैवी लगते हैं पर इसकी कारीगरी काफी पतली होती है जिस वजह से इसका वजन कम रहता है।

Also Read: Mangalsutra Bracelet Design for Daily Wear: मॉडर्न ब्राइड्स गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र ब्रेसलेट से बढ़ा लें कलाइयों की शान, देखें डिजाइंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।