Pinterest Silver Anklet Ideas: पुराना जमाना अब नया मोड़ ले चूका है। पहले पायल सिर्फ शादियों या त्योहारों पर पहनी जाती थी, लेकिन 2026 में पायल अब एक ‘मस्ट-हैव’ फैशन एक्सेसरी की जगह बना चुकी है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं तक, हर कोई Pinterest के इन कूल ‘सिल्वर एंकलेट’ आइडियाज का दीवाना हो रहा है। इन दिनों चांदी की पायलों (Silver Anklets) के कुछ ऐसे डिजाइन्स वायरल हो रहे हैं, जो भारी-भरकम पारंपरिक पायलों से बिल्कुल अलग हैं। अगर आप भी अपने पैरों को एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो आप निचे दिए गए ‘एंकलेटस’ के कुछ डिज़ाइनस को अपनी डेली लाइफ में भी वियर कर सकती हैं।
Pinterest Silver Anklet Ideas: पांवों में सजेगा ‘Pinterest’ वाला स्टाइल!
1. Chain Silver Anklet

Pinterest पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला डिजाइन है- एकदम पतली चांदी की चेन. इसमें घुंघरू नहीं होते, बस एक बारीक चमक होती है. इसे आप अपनी जींस या एंकल-लेंथ ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं। यह आपके कैजुअल लुक को भी ‘महंगा’ और ‘क्लासी’ बना देता है. ये ‘सिल्वर एंकलेट’ आपके पैरों में एक नई चमक का अनुभव लाएगी।
2. Charm Anklet

चार्म पायलों में आप अपनी पसंद के छोटे-छोटे ‘चांदी के पेंडेंट’ (जैसे दिल, सितारे, तितली या अपने नाम का अक्षर) लगवा सकती हैं। यह डिजाइन लड़कियों के बीच उनकी पर्सनालिटी दिखाने का सबसे पॉपुलर तरीका बन गया है।
3. Layered Anklet

जैसे हम गले में लेयर्ड नेकलेस पहनते हैं, ठीक वैसे ही अब पैरों में दो अलग-अलग तरह की पायलों को एक साथ पहनने का ट्रेंड है. एक थोड़ी मोटी चेन और उसके साथ एक बिल्कुल बारीक मोती वाली पायल- यह कॉम्बिनेशन स्नीकर्स और हील्स दोनों पर बहुत जचता है।
4. Evil Eye Anklet

बुरी नजर से बचाव भी और स्टाइल भी! काले मोतियों वाली चांदी की पायल या नीले रंग की ‘ईविल आई’ वाली पायल इन दिनों टॉप ट्रेंड में है. लड़कियां इसे अपनी ‘डेली वेयर’ ज्वेलरी का हिस्सा बना रही हैं क्योंकि यह हर रंग के कपड़ों के साथ अच्छी लगती है
5. Boho Anklet

अगर आपको थोड़ा हटके और बंजारा लुक पसंद है, तो ऑक्सीडाइज्ड या ‘काली पॉलिश’ वाली चांदी की पायल चुनें। इसमें छोटे-छोटे सिक्के या मयूर के डिजाइन बहुत सुंदर लगते हैं। इसे लॉन्ग कुर्ती या मैक्सी ड्रेस के साथ पेयर करें।
स्टाइलिंग टिप: कैसे दिखें सबसे अलग?
एक ही पैर में पहनें
अगर आप कुछ ज्यादा ही मॉडर्न दिखना चाहती हैं, तो दोनों के बजाय सिर्फ एक पैर में पायल पहनें। यह ‘पिंटरेस्ट’ और ‘आधुनिकीकरण’ का सबसे हॉट स्टाइल है।
जूतों के साथ चुनाव
आज कल लड़कियां कुर्तियों के साथ स्लिपर्स की जगह जूतों को पहना ज्यादा प्रेफर करती हैं- लेकिन पैरों में अंकलेट को लेकर कंफ्यूज भी रहती है. ऐसे में अगर आप भारी डिजाइन वाली पायल पहन रही हैं, तो चप्पल या सैंडल पहनें। अगर पायल बारीक है, तो उसे सफेद स्नीकर्स के साथ स्टाइल करें।























