Rahul Gandhi Duel Citizenship Update : राहुल गांधी के कथित दोहरी नागरिकता मामले नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं. कुछ दिन पहले इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बड़ा फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अपना फैसला दिया था, जिसके बाद इस फैसले को बदल दिया गया.
जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने माना था कि बिना नोटिस आदेश देना उचित नहीं था. जिस पर उन्होंने अगली सुनवाई 20 अप्रैल को रखी थी.
अब खबर आ रही है कि जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है और सुनवाई के लिए नए बेंच को नोमिनेट करने के लिए फ़ाइल को चीफ जस्टिस के समक्ष भेजने का निर्देश दिया है.
Rahul Gandhi Duel Citizenship Update: फैसले पर रोक

राहुल गांधी के कथित दोहरी नागरिकता का मामला बीते दिनों से सुर्ख़ियों में है. इस पर हाल में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने FIR दर्ज करने का फैसला सुनाया था, जिसके बाद ओपन कोर्ट में सुनाए गए अपने फैसले पर रोक लगा दी थी.
हिन्दुस्तान की खबर के अनुसार शनिवार को हाईकोर्ट की वेबसाईट पर उपलब्ध आदेश में कोर्ट ने कहा कि शुक्रवार को सुनवाई के दौरान याची समेत केंद्र व राज्य सरकार के अधिवक्ताओं से पूछा गया था कि क्या इस मामले में विपक्षी संख्या एक (राहुल गांधी) को नोटिस जारी किए जाने की आवश्यकता है.
आदेश में कहा गया
आदेश में कहा गया कि अधिक्वाक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि नोटिस जारी किए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है, जिसके बाद ओपन कोर्ट में एफआईआर दर्ज करने का आदेश पारित कर दिया गया.
हालांकि कोर्ट ने कहा कि इस विधित स्थिति को देखते हुए बिना विपक्षी संख्या एक (राहुल गाँधी) को नोटिस जारी किए मामले को निर्णित करना उचित नहीं है. जिसकी सुनवाई 20 अप्रैल को तय की गई थी.
यह भी पढ़ें – पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी: सीएम सम्राट चौधरी





















