Invisible Jewellery Trend: Gold-Silver के बाद लड़कियों के सिर चढ़कर बोल रहा है ‘Invisible Jewellery’ का जादू, जानें क्या है ये नया ट्रेंड

Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)

Invisible Jewellery Trend: फैशन की दुनिया में हर दिन मार्किट में कुछ नया आता है, लेकिन इस साल जिस ट्रेंड ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वह है ‘इनविजिबल ज्वेलरी’, अगर आप भी भारी-भरकम गहनों से ऊब चुकी हैं और कुछ ऐसा चाहती हैं जो क्लासिक, सिंपल और मॉडर्न भी, तो यह ट्रेंड सिर्फ आपके लिए है।

Invisible Jewellery Trend: आखिर क्या है ये ‘इनविजिबल’ जादू?

Invisible Jewellery Trend
Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)

अक्सर ज्वेलरी में हीरे या पत्थरों को पकड़ने के लिए सोने या चांदी के छोटे-छोटे तार या हुक दिखाई देते हैं. लेकिन ‘इनविजिबल सेटिंग’ में इन हीरों को इस तरह सेट किया जाता है कि धातु बिल्कुल दिखाई नहीं देती। देखने वाले को ऐसा लगता है जैसे हीरे आपकी त्वचा पर ‘हवा में तैर’ रहे हों। ये ज्वेलरी मार्किट में बहुत ही आसानी से केवल ₹2000 से 3000 तक मिल जाएगी।

लड़कियों को क्यों पसंद आ रहा है ये स्टाइल?

मिनिमल और क्लासी

Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)
Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)

आजकल की लड़कियों को ‘Less is More’ का मंत्र पसंद है, मतलब ये कि ‘सादगी में ही सुंदरता’ है. यह ज्वेलरी बिना शोर मचाए आपको एक रॉयल लुक देती है.

हर आउटफिट पर फिट

Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)
Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)

लड़कियां किसी ‘पार्टी’ या ‘ऑकेजन’ पर जाने से पहले काफी कंफ्यूज रहती है अपनी ड्रेस के साथ ज्वेलरी को लेकर। लेकिन मॉडर्न स्टाइल के चलते ‘इनविजिबल ज्वेलरी’ ने लड़कियों की ये शंका भी खत्म करदी। अब चाहे ऑफिस की फॉर्मल शर्ट हो, कॉलेज की कुर्ती या फिर किसी फ्रेंड की शादी का लहंगा—यह हर जगह जचती हैं और बाजार में बहुत आसानी से मिल जाती है.

बड़े हीरों का अहसास

इस तकनीक में छोटे-छोटे हीरों को जोड़कर एक बड़े पत्थर का लुक दिया जाता है, जिससे कम बजट में भी ज्वेलरी महंगी और भारी दिखती है

कैसे करें स्टाइल?

इनविजिबल नेकलेस

Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)
Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)

आजकल ‘हैवी ज्वेलरी’ की जगह ‘इनविजिबल ज्वेलरी‘ ने ले ली है. इसमें एक पतली पारदर्शी चेन या धागे में पिरोया हुआ सिंगल डायमंड पेंडेंट आपकी गर्दन पर एक जादुई चमक बिखेरता है, जो आपको आकर्षित दिखने में पूरी भूमिका निभाता है. इसे ‘फ्लोटिंग नेकलेस’ भी कहा जाता है

ईयररिंग्स

Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)
Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)

छोटे स्टड्स जो बिना किसी बाहरी फ्रेम के दिखते हैं, वो आपके चेहरे को एक क्लीन और शार्प लुक देते हैं.

मिक्स एंड मैच

Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)
Invisible Jewellery Trend( Source: Social Media)

आप अपनी रेगुलर गोल्ड चेन के साथ भी एक ‘इनविजिबल पेंडेंट’ पहनकर अपना खुद का नया स्टाइल बना सकती हैं.

खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

चूंकि इसमें धातु छिपी होती है, इसलिए इसकी मजबूती परखना जरूरी है. हमेशा भरोसेमंद या आपके कोई जानकार ज्वेलर से ही इसे खरीदें ताकि पत्थर गिरने का डर न रहे. 2026 के इस दौर में, अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो आपकी ज्वेलरी बॉक्स में एक ‘इनविजिबल’ पीस तो होना ही चाहिए।

Also Read: ट्रेडिशनल साड़ी हो या वेस्टर्न, हर आउटफिट को Luxury Vibe देंगे ये 5 Trendy Stone Earrings, ज्वेलरी बॉक्स में आज ही करें शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।