Pati Patni Aur Woh Do Teaser: बॉलीवुड में एक बार फिर रिश्तों की उलझन और कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है। आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘Pati Patni Aur Woh Do’ का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नज़र आ रही हैं।
टीज़र में दिखाया गया है कि आयुष्मान का किरदार इस बार सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन महिलाओं के बीच फंस जाता है, जिससे कहानी और भी ज्यादा कॉमिक और कन्फ्यूजिंग बन जाती है। मेकर्स ने इसे नया नाम दिया है- “Pativerse”, यानी पतियों की ऐसी दुनिया जहां हर तरफ प्यार और कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन है। तो चलिए जानते है इस टीज़र के बारे में..
Pati Patni Aur Woh Do Teaser: तीन हसीनाओं के बीच फंसे आयुष्मान, बढ़ा कॉमेडी का तूफान

टीज़र की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है, जिसमें कहा जाता है कि दुनिया बदल सकती है लेकिन पतियों की आदतें नहीं बदलतीं। इसके बाद आयुष्मान का किरदार एक महिला से मिलते ही उसके प्यार में पड़ जाता है और वहीं से कहानी में ट्विस्ट शुरू हो जाता है।
इसके बाद कहानी तेजी से आगे बढ़ती है, जहां सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह- तीनों ही आयुष्मान की लाइफ में अलग-अलग एंट्री करती हैं और पूरा माहौल हंसी- मजाक और कन्फ्यूजन से भर जाता है।
‘Pativerse’ की अनोखी दुनिया, कॉमेडी और ड्रामा का फुल डोज

फिल्म को एक मॉडर्न कॉमेडी-ड्रामा के रूप में दिखाया गया है, जिसमें रिश्तों की उलझन को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है। टीज़र में दिखाए गए सीन्स से साफ है कि यह फिल्म पुराने हिट ‘Pati Patni Aur Woh’ की तरह ही सिमिलर है, लेकिन ज्यादा बड़े लेवल पर कहानी को आगे बढ़ाती है।
मेकर्स ने इस बार कहानी को और बड़ा बनाते हुए इसे “Pativerse” का नाम दिया है, जहां हर किरदार किसी न किसी रिश्ते की उलझन में फंसा नजर आता है।
Ayushmann Khurrana’s New Movie: फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट, रिलीज डेट को लेकर भी चर्चा तेज

टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इसे फुल एंटरटेनमेंट बता रहे हैं तो कुछ इसे ओवर-द-टॉप कॉमेडी भी कह रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी पहले बदलाव हुआ था, लेकिन अब यह फिल्म 2026 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में है। अब ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि क्या आयुष्मान खुराना इस बार तीन-तीन एक्ट्रेसेस के बीच अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत पाएंगे या फिर ये “Pativerse” लोगों को और ज्यादा कन्फ्यूज करेगा?























