Digvijay Rathee In Splitsvilla 16: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला X6 में एक बार फिर से पूरा गेम पलटते हुए दिखाई दे रहा है. क्योंकि रिएलिटी शो की जान कहे जाने वाले दिग्विजय राठी एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 में एक बार फिर से एंट्री करने वाले हैं. वो कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर नहीं बल्कि, इस बार वो अपकमिंग डोम सेशन में ‘मिसचीफ मेकर’ के रूप में नजर आएंगे. शो से जुड़ी एक क्लिप भी इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें सनी लियोनी शो में दिग्विजय को बुलाती हुई नजर आ रही हैं.
Splitsvilla 16: ‘मिसचीफ मेकर’ के तौर पर दिग्विजय का होगी एंट्री
जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय की एंट्री अगले हफ्ते के एपिसोड में होने वाली है, जिससे चल रहे मुकाबले में एक नया मोड़ आ सकता है. ‘मिसचीफ मेकर’ अक्सर कॉम्पटीशन में सरप्राइजिंग चुनौतियां लेकर आता है और गेमप्ले को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए जाना जाता है. पहले भी कंटेस्टेंट्स के सफर में एक नया एंगल देने के लिए ‘मिसचीफ मेकर’ को बुलाया जा चुका है, लेकिन इस बार दिग्विजय को इस रोल में शो के अंदर आता देख एक बात तो तय है कि चल रहे शो में अब रोमांच फिर से बढ़ने वाला है.
Digvijay Rathee: कैसे मिली दिग्विजय को पॉपुलैरिटी?

दिग्विजय स्प्लिट्सविला फ्रैंचाइज़ी के साथ काफी टाइम से जुड़े हुए है. 2023 में गौतम गुलाटी के ग्रुप के हिस्से के रूप में एमटीवी रोडिज़ – कर्म या कांड में पहचान हासिल करने के बाद, उन्होंने एमटीवी स्प्लिट्सविला X5 में कदम रखा था, जहां वो कशिश कपूर के साथ फाइनल तक पहुंचे और तीसरे पोजिशन पर अपना सफर खत्म किया.
स्प्लिट्सविला में उनका प्रेजेंस इसी वजह से काफी इम्पोर्टेंट भी हो जाता है, यही वजह है कि स्प्लिट्सविला X6 में लव कंसल्टेंट के रूप में भी वो एक भूमिका निभा चुके हैं. इस सीजन को करण कुंद्रा और सनी लियोनी होस्ट कर रहे हैं, ऐसे में मिसचीफ मेकर जैसे रोल वाले पिछले सेगमेंट के साथ, ये शो अपनी अट्रेक्टिवनेस को बनाए रखने के लिए लगातार नई चीजें ऑडियंस के सामने पेश कर रहा है.
Digvijay Rathee Career: दिग्विजय के करियर

18 नवंबर, 1999 को हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे दिग्विजय राठी ने रियलिटी शो के अलग अलग प्लेटफार्मों पर अपनी मजबूत प्रेजेंस दे चुके हैं. उनके सफर में बिग बॉस हिंदी सीजन 18 जैसे शो शामिल है , जहां उन्होंने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी और यूट्यूब बेस्ड कॉम्पटीशन “ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल ट्रिप्स” में भी उन्होंने पार्टीसीपेट किया था. हाल ही में, उन्होंने रिएलिटी शो ” द 50 ” में भी पार्टीसीपेट कर के काफी पॉपुलैरिटी बटोरी थी.

स्प्लिट्सविला X6 में अपकमिंग डोम अपीयरेंस दिग्विजय के करियर में एक और मिसाल साबित हो सकता है. दर्शक भी अगले एपिसोड के लिए पूरी तरह तैयार हैं, ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या दिग्विजय के बतौर ‘मिसचीफ मेकर’ बनकर आने से शो में कोई नया मोड़ आता है या नहीं.




















