Mehndi Designs for Eid 2026: ईद से पहले नहीं है टाइम, 10 मिनट में लगाएं खूबसूरत Minimal Mehndi Design

Mehndi Designs for Eid 2026( Source: Social Media)

Mehndi Designs for Eid 2026: ईद का त्यौहार खुशियों, पकवानों और सजने-संवरने का होता है। अक्सर घर की सफाई, खरीदारी और शीर-खुरमा बनाने की भागदौड़ के बीच महिलाओं के पास खुद संवरने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में, कई बार महिलाएं त्योहार के मौके पर भी अपने हाथों पर मेहंदी नहीं लगा पाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस आर्टिकल में दिए गए ‘लास्ट मिनट’ मेहंदी डिजाइन्स के जरिए चंद मिनटों में अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

Mehndi Designs for Eid 2026: 10 मिनट में लगाएं खूबसूरत Minimal Mehndi Design 

1. Minimal Floral Mehndi

Mehndi Designs for Eid 2026
Mehndi Designs for Eid 2026( Source: Social Media)

मिनिमल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन भी इन दिनों महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है। इसमें हाथों पर फूलों और पंखुड़ियों का डिजाइन बनाया जाता हैं। जैसे छोटी गुलाब या कमल की बेलें, ये डिजाइन हाथों पर बहुत ही एलिगेंट लगते हैं।

2. Eid Chand Mehndi

Mehndi Designs for Eid 2026( Source: Social Media)
Mehndi Designs for Eid 2026( Source: Social Media)

चांद मेहंदी डिज़ाइन, अर्धचंद्र और तारों के कॉम्बिनेशन से बनते हैं। यह मेहंदी डिजाइन ईद और करवा चौथ जैसे त्योहारों के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। इस डिजाइन को बैक हैंड या फ्रंट हैंड पर बारीक नक्काशी के साथ बेहद आकर्षक तरीके से लगाया जाता है।

3. Bel Mehndi

Mehndi Designs for Eid 2026( Source: Social Media)
Mehndi Designs for Eid 2026( Source: Social Media)

सिंगल ट्रेल मेहंदी एक सरल और सुरुचिपूर्ण डिज़ाइन है, जिसमें हथेली के एक कोने से शुरू होकर उंगलियों तक एक ही बेल बनाई जाती है। यह स्टाइलिश, मॉडर्न लुक देता है, बनाने में आसान है और मिनिमल लुक के लिए एकदम सही है।

4. Back Hand Mehndi

Mehndi Designs for Eid 2026( Source: Social Media)
Mehndi Designs for Eid 2026( Source: Social Media)

यह एक बेहद क्रिएटिव मेहंदी पैटर्न है जो कलाई पर एक गोल टिक्की और उंगलियों पर भरकर बैक हैंड पर लगाया गया है

5. Simple Floral Mehndi

Mehndi Designs for Eid 2026( Source: Social Media)
Mehndi Designs for Eid 2026( Source: Social Media)

सिंपल बेल डिजाइन हाथों पर बेल की तरह फैली होती है, जो देखने में बेहद आकर्षक और सिंपल लगती है। इसे आप बहुत आसानी से और जल्दी लगा सकते हैं।

Also Read: Chandbali Design for Eid 2026: ईद पर शरारा के साथ खूब जचेंगी ये लेटेस्ट चांदबालियां, लगेंगी बला सी खूबसूरत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।