एलजी वी.के. सक्सेना ने दी लद्दाख पश्मीना विकास बोर्ड के गठन को मंजूरी

Summary :

Ladakh : लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने लद्दाख पश्मीना विकास बोर्ड (LPDB) के गठन को मंजूरी दे दी है। यह बोर्ड लद्दाखी पश्मीना को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने वाला देश का पहला समर्पित निकाय है, जिससे पश्मीना वैल्यू चेन में बदलाव आएगा और पशुपालक समुदाय सशक्त होंगे। इस बोर्ड की स्थापना केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के उन प्रयासों में से एक हैं, जिसका मकसद लद्दाख पश्मीना के इर्द-गिर्द एक मजबूत और टिकाऊ इकोसिस्टम बनाना है। बता दें कि लद्दाख पश्मीना को दुनिया के सबसे बेहतरीन और शानदार प्राकृतिक रेशों में से एक माना जाता है और यह विश्व…

Ladakh : लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने लद्दाख पश्मीना विकास बोर्ड (LPDB) के गठन को मंजूरी दे दी है। यह बोर्ड लद्दाखी पश्मीना को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने वाला देश का पहला समर्पित निकाय है, जिससे पश्मीना वैल्यू चेन में बदलाव आएगा और पशुपालक समुदाय सशक्त होंगे। इस बोर्ड की स्थापना केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के उन प्रयासों में से एक हैं, जिसका मकसद लद्दाख पश्मीना के इर्द-गिर्द एक मजबूत और टिकाऊ इकोसिस्टम बनाना है।

बता दें कि लद्दाख पश्मीना को दुनिया के सबसे बेहतरीन और शानदार प्राकृतिक रेशों में से एक माना जाता है और यह विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। एक अनुमान के अनुसार, लद्दाख में लगभग दो लाख पश्मीना बकरियां हैं। बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य पश्मीना बकरियों की संख्या बढ़ाना भी है, जिससे पशुपालक समुदायों की आय में वृद्धि होगी। इससे टेक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट सेक्टर में रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे, लद्दाख में वैल्यू एडिशन बढ़ेगा और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी।

लद्दाख की सांस्कृतिक विरासत

उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा है कि लद्दाख पश्मीना केवल एक रेशा नहीं है, बल्कि यह लद्दाख की सांस्कृतिक विरासत, पशुपालन परंपराओं और मजबूती का एक स्थायी प्रतीक है। लद्दाख पश्मीना विकास बोर्ड का गठन यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है कि हमारे खानाबदोश समुदायों को वे लाभ मिलें, जिनके वे हकदार हैं और लद्दाख असली और प्रीमियम पश्मीना उत्पादों के ग्लोबल हब के रूप में उभरे।

हमारा लक्ष्य एक एकीकृत, टिकाऊ और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी पश्मीना इकोसिस्टम बनाना है, जो लद्दाख की अनूठी पहचान को बनाए रखते हुए आजीविका की सुरक्षा करे। गौरतलब है कि नए गठित बोर्ड में दो मुख्य निकाय हैं, जिनमें गवर्निंग बॉडी, जिसके अध्यक्ष लेफ्टिनेंट गवर्नर हैं, और एग्जीक्यूटिव कमेटी, जिसके अध्यक्ष लद्दाख के मुख्य सचिव हैं।

यह भी पढ़ें : जापान की बड़ी कंपनी में जॉब का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से ठगी, दो गिरफ्तार

Avinay